भोपाल की हवा में घुला जहर, औसत AQI 207 दर्ज फोटो सोर्स - AI Generated Image
भोपाल

भोपाल की हवा हुई जहरीली, AQI 207 पर पहुंचा, देश के 38 प्रदूषित शहरों में शामिल हुई राजधानी

Bhopal Air Pollution : पर्यावरण परिसर में सबसे ज्यादा 277 AQI दर्ज। कचरा,प्लास्टिक जलाने और निर्माण कार्यों से बढ़ रहा प्रदूषण। जल्द मामला सुप्रीम कोर्ट में उठाने की तैयारी।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल का औसत AQI शुक्रवार को 207 दर्ज किया गया।

  • पर्यावरण परिसर में AQI 277 के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा।

  • मंडीदीप में AQI 249 और ग्वालियर में 247 दर्ज किया गया।

Bhopal Air Quality in Poor Category : राजधानी भोपाल में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। शुक्रवार को शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 207 दर्ज किया गया। इसके साथ ही भोपाल देश के उन 38 प्रमुख शहरों में शामिल हो गया जहां वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शहर के कई इलाकों में धूल, धुएं और कचरा जलाने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।

पर्यावरण परिसर में सबसे ज्यादा प्रदूषण

भोपाल के अलग अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर अलग अलग दर्ज किया गया। पर्यावरण परिसर में AQI 277 के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र मंडीदीप में AQI 249 दर्ज किया गया। ईदगाह हिल्स और टीटी नगर में ये आंकड़ा 152 रहा।

कचरा और प्लास्टिक जलाने से बढ़ रहा खतरा

शहर में कई जगह खुले में कचरा और प्लास्टिक जलाया जा रहा है। इससे निकलने वाला धुआं हवा को प्रदूषित कर रहा है और लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर रहा है। खुले में पड़े सड़ते कचरे से संक्रमण और संक्रामक बीमारियों का जोखिम भी बढ़ रहा है। प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में उठाने की तैयारी की जा रही है।

निर्माण कार्यों से उड़ रही धूल

शहर में मेट्रो, सड़क निर्माण और खुदाई के कामों के चलते कई इलाकों में धूल उड़ रही है। निर्माण स्थलों पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने और ग्रीन नेट नहीं लगाए जाने से धूल आसपास के क्षेत्रों में फैल रही है। सड़कों की नियमित सफाई नहीं होने से वाहनों की आवाजाही के दौरान भी धूल के गुबार उठते हैं। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पराली जलाने और दीपावली के दौरान हुई आतिशबाजी से निकले धुएं को भी प्रदूषण बढ़ने की वजह बताया जा रहा है।

बागपत देश में सबसे प्रदूषित शहर

दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश के 38 शहरों में AQI 201 से 296 के बीच दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश का बागपत 296 AQI के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा। अन्य शहरों की स्थिति इस प्रकार रही खुर्जा 280,पारादीप 274,अंबाला और सोनीपत 270,मेरठ 265,गाजियाबाद 257,ग्वालियर 247,पटियाला 201 AQI दर्ज किया गया।

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी

40 लाख युवा हथियार के साथ खड़े है, इरफान अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी का भी जिक्र

साहसी युवती को तोड़ दिया, निशा कुमारी की मौत से झारखंड में आक्रोश, CBI जांच की मांग, हेमंत सरकार बनी तमाशबीन

E20 पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल, कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, 5 में से 4 पेट्रोल पंप फेल, घटा माइलेज!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी