धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फोटो- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

MP News: बागेश्वर बाबा के 'हिंदू ग्राम' में 5 लाख में होगी घर की बुकिंग, नहीं घुस पाएंगे दूसरे मजहब के लोग

हिंदू राष्ट्र और हिंदुओं की अक्सर बात करने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल उन्होंने एक हिंदू गांव की नींव रखी है। जानिए हिंदू ग्राम में बसने की शर्तें।

Saurabh Pal

छतरपुरः हिंदू राष्ट्र और हिंदुओं की अक्सर बात करने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल उन्होंने एक हिंदू गांव की नींव रखी है। बागेश्वर धाम में बनने वाले 'हिंदू ग्राम' के अंदर केवल हिंदू धर्म से संबंध रखने वाले ही घर ले सकते हैं, जहां जमीन बागेश्वर धाम समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी और घर का निर्माण कार्य मकान लेने वाले के पैसों से किया जाएगा। इसके लिए एक प्रोस्पेक्टस जारी किया है, जिसमें इस प्रॉजेक्ट को संबंधित सभी जानकारियां दी गई हैं।

हिंदू गांव बसाने के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने ग्राम की नींव रखते हुए उसका भूमि पूजन कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने कि पहले हमें हिंदू ग्राम बनाना होगा उसके बाद जिला राज्य और उसके बाद हिंदू राष्ट्र की बात करनी होगी। बाबा बागेश्वर ने कहा है कि इसमें सिर्फ सनातन धर्म के लोगों को मकान दिया जाएगा।

गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित

बाबा बागेश्वर ने कहा कि इस ग्राम में सिर्फ हिंदुओं को भवन मिलेगा। गैर हिंदुओं का प्रवेश इसमें वर्जित रहेगा। हां कोई सनातन को मानता है, उसकी श्रद्धा है, निष्ठा है, वह बालाजी को मानता है तो वह स्वीकार है। सनातन के प्रति, राम के प्रति इस देश के प्रति निष्ठा नहीं है तो उसका प्रवेश वर्जित होगा।

कितने परिवारों को बसाया जाएगा

बागेश्वर धाम की हिंदू ग्राम में एक हजार हिंदू परिवारों को बसाने का प्लान है। बागेश्वर धाम जन सेवा समिति धर्म प्रेमियों को जमीन उपलब्ध कराएगी। उसके बाद बागेश्वर धाम समिति के द्वारा ही वहां पर मकान का निर्माण किया जाएगा पहली बार में लगभग 50 मकान तैयार किए जाएंगे। दो साल में हिंदू ग्राम बनकर पूरा हो जाएगा।

खरीदे और बेंचे नहीं जाएंगे घर

इसके अलावा इस गांव बसने की इच्छा रखने वाले एडवांस में बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए समिति से संपर्क करना होगा और बुकिंग के लिए 5 लाख रुपए एडवांस मे देने होंगे। बाकी पैसै किस्तों में दे सकते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यहां घर खरीदे और बेंचे नहीं जाएंगे। जो भी व्यक्ति यहां का मकान लेगा वह जीवन भर यहां रहा सकता है। जब भी चाहे आ जा सकता है। खाली समय में संस्था के भी काम आएगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज