मौके पर मौजूद अधिकारी, फोटो- सोशल मीडिया 
मध्य प्रदेश

साथ बैठकर शराब पी रहे थे बाप-बेटे, किसी बात पर हो गई बहस, बेटे ने पीट-पीटकर ले ली जान

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में रविवार शाम एक मजदूर ने शराब के नशे में आपसी विवाद के बाद डंडे से पीट-पीटकर अपने 45 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। दोनों साथ में बैठ कर शराब पी रहे थे।

प्रतीक पाण्डेय

Son Killed Father in MP: मध्य प्रदेश के सतना जिले के बदखर इलाके में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक लकड़ी टाल में काम करने वाले बेटे रिंकू मवासी ने शराब पीने के बाद हुए झगड़े में अपने ही पिता भइयन मवासी की डंडे से पीटकर जान ले ली। पुलिस ने आरोपित रिंकू को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के सतना जिले के बदखर इलाके में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मृतक भइयन मवासी (45 वर्ष) उर्फ गुल्ली मवासी मूल रूप से थाना बरौंधा के कैमहा गांव के रहने वाले थे। वह लगभग 15 साल से सतना-सेमरिया मार्ग स्थित बदखर के लकड़ी टाल में मजदूरी कर रहे थे। उनके साथ उनका बेटा रिंकू मवासी भी उसी टाल में काम करता था। शराब पीने के बाद हुआ विवाद रविवार शाम को दोनों पिता-बेटे ने शराब पी। शराब पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रिंकू ने गुस्से में आकर टाल में पड़ा डंडा उठाया और अपने पिता भइयन पर हमला कर दिया।

अस्पताल में तोड़ा दम

डंडे के इस हमले से भइयन मवासी के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं। उनकी हालत नाजुक होने पर उनके सहकर्मियों ने उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद मामला और भी गंभीर हो गया।

सूचना मिलने पर कोलगवां थाना प्रभारी टीआई सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने आरोपित रिंकू को नशे की हालत में एक कमरे में बंद कर रखा था। पुलिस ने आरोपित रिंकू को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हत्या शराब के नशे और आपसी विवाद के चलते की गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO