मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना से बड़ी खबर आ रही है, जहां लापरवाही के चलते सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। जानकारी के मुताबिक मुरैना में पुलिस के विशेष सशस्त्र बल के शस्त्रागार से 200 कारतूस चोरी होने का मामला सामने आया है। जैसे ही कारतूस चोरी होने की खबर आई, अधिकारियों के होश उड़ गए।
इस चोरी की गंभीरता को देखते हुए एसएएफ की दूसरी और पांचवीं बटालियन के कमांडेंट ने अपने कंपनी कमांडरों को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मध्य प्रदेश में पुलिस के विशेष सशस्त्र बल के शस्त्रागार से 200 कारतूस चोरी हो गई।
एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि मुरैना जिले में मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष सशस्त्र बल के शस्त्रागार स 9 मिमी पिस्तौल और सेल्फ-लोडिंग राइफलों के 200 कारतूस कथित तौर पर चोरी हो गए। मुरैना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल धाकड़ ने बताया कि चोरी सामने आने के बाद एसएएफ की दूसरी और पांचवीं बटालियन के कमांडेंट ने अपने कंपनी कमांडरों को निलंबित कर दिया।
अधिकारी ने कहा कि शस्त्रागार के गार्डों द्वारा पुलिस लाइन के रिजर्व इंस्पेक्टर को चोरी के बारे में सूचित करने के बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि एसएएफ के दो शस्त्रागारों से पिस्तौलें भी चोरी हुईं हैं। एसएएफ के शस्त्रागार से कारतूस चोरी होने के बाद चंबल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुशांत सक्सेना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जांचकर्ताओं से घटना के संबंध में जानकारी भी ली. हालांकि, बार-बार प्रयास करने के बावजूद प्रतिक्रिया जानने के लिए आईजी सक्सेना से फोन पर संपर्क नहीं किया जा सका।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में यह दूसरी बार अधिकारियों की लापरवाही की खबर आई है। इससे पहले एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने विधायक को गाली दे दी थी। जिसका वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद लोगों ने डॉक्टर के प्रति काफी आक्रोशित हो गए। विधायक ने डॉक्टर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से कार्रवाई की मांग की थी।