File Photo 
लाइफस्टाइल

नौकरी-व्यापार में कामयाबी के लिए वट सावित्री के दिन करें बरगद के पेड़ की पूजा

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

सनातन हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश रहते हैं। इसी कारण वट सावित्री के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बरगद संबंधी कुछ विशेष उपाय करके व्यक्ति हर समस्या से छुटकारा पा सकता है। आइए जानिए बरगद से जुड़ी कौन से उपाय करना शुभ हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,अगर आप चाहते हैं कि व्यापार में दिन दोगुनी रात चौगुनी प्रगति के लिए शनिवार के दिन बरगद के तने में हल्दी और केसर चढ़ाएं। इससे लाभ मिलेगा।

अगर आपको हर काम में असफलता प्राप्त हो रही हैं, तो रविवार के दिन बरगद के पेड़ का एक पत्ता लेकर उसमें अपनी मनोकामना दिख दें। इसके बाद इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।

घर परिवार के सदस्यों के बीच किसी न किसी बात पर वाद विवाद होता रहता है, तो बरगद के पेड़ के नीचे कपूर और थोड़ा सा लौंग जला दें। ऐसा करने से गृह क्लेश से छुटकारा मिल जाता है।

अगर किसी व्यक्ति के ऊपर कोई ऊपरी बाधा है तो अमावस्या के दिन नारियल को एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने ऊपर से घुमाकर किसी बरगद में टांग दें। इससे जातक को लाभ मिल सकता है।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!