विश्व पर्यावरण दिवस 2024 
लाइफस्टाइल

विश्व पर्यावरण दिवस 2024: जानें कौन से पौधे हैं घर के लिए सकारात्मकता और फायदेमंद, धर्म और आस्था की नज़र से हैं पूजनीय

आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस भारत के साथ दुनियाभर के देशों में मनाया जा रहा है। इस बार की थीम 'हमारी भूमि' नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा' रखा गया है। आज हम बात करेंगे उन पौधों के बारे में जो काफी सकारात्मक होते हैं।

प्रिया जैस

विश्व पर्यावरण दिवस 2024: 5 जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के साथ ही पूरी दुनिया में यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन सालभर में घटी पर्यावरण समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए सबसे अहम घटक पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाता है। साथ ही उन समस्याओं का हल निकालने की कोशिश कर जनजागृति अभियान चलाया जाता है। साथ ही लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता निर्माण किया जाता है।

हर साल इस दिन को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। भारत के साथ अन्य देशों में इस दिन पर्यावरण से जुड़े कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'हमारी भूमि' नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे (Land Restoration, Desertification and Drought Resilience) पर रखी गई है। पर्यावरण न केवल जलवायु परिवर्तन के लिहाज़ से बल्कि हमारे दैनिक जीवन में, हमारे स्वास्थ्य में और हमारे धार्मिक दृष्टिकोण से भी देखा जाए तो पर्यावरण हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

हमारी भारतीय संस्कृति में पेड़ों का बड़ा महत्व हैं। यह हमारे वास्तु के साथ-साथ हमारी मानसिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। इन्हें घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है और हमारे कामों को भी गति प्रदान होती है। तो चलिए जानते हैं कि हमारी पौराणिक मान्यताओं के अनुसार घर में कौन-से पेड़-पौधे लगाने चाहिए...

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधा भारतीय संस्कृति में बेहद शुभ माना गया है। भारतीय तीज-त्योहारों पर इसकी विधिवत पूजा अर्चना की जाती हैं। हिंदू धर्म में इसे लक्ष्मी माता का भी दर्जा दिया गया है। माना जाता है कि तुलसी का पौधा लगाने से घर में धन की कमी नहीं होती है और परिवार से नकारात्मक दोष दूर होते हैं। इसमें केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। जो मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों में इसका सेवन करने से बीमारी दूर करते है। यदि आप इस विश्व पर्यावरण दिवस पर इसे घर में लगा रहे हैं, तो वास्तु के अनुसार इसे दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगाए बल्कि उसे हमेशा ईशान कोण में लगाए।

शमी का पौधा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा घर पर एक विशेष महत्व रखता है।  वास्तु के अनुसार शमी का पौधा लगाने से व्यक्ति को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती है। बता दें कि शास्रों के अनुसार, शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। इसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

अशोक का पेड़

हिंदू धर्म में माना गया है कि अशोक पेड़ को लगाने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। अशोक वृक्ष को अहिंसा वृक्ष भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि अशोक वृक्ष लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

मनी प्लांट लगाएं

मनी प्लांट सकारात्मकता का संचार करता है। इसे लगाने से पॉजिटिविटी का संचार होता है। मनी प्लांट नाम होने से इस पौधे को पैसों से जुड़ा भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर में ईशान कोण में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन में भी वृद्धि होती है। इससे व्यक्ति में पॉजिटिविटी का संचार होता है।

आंवले के पेड़

घर में आंवले के पेड़ का होना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। यदि आप इसे घर में शुभ फल प्राप्ति के लिए लगा रहे है तो इसकी सही दिशा उत्तर, पूर्व या फिर उत्तर- पूर्व हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल जानकारी और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए नवभारत उत्तरदायी नहीं है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर