लाइफस्टाइल

बाजार का ज्यादा नमक और प्रिजर्वेटिव वाला हरी मिर्च का अचार क्यों, 'ऐसे' अपने हाथों से बनाएं राई वाला हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: हरी मिर्च का तीखा स्वाद हर किसी को पसंद होता है। कोई इसे तरह-तरह के सब्जियों में डालकर खाता है तो कोई कच्चा भी खाना पसंद करते है। दाल, सब्जी से लेकर चटनी का स्वाद बढ़ाने वाली हरी मिर्च बेहद स्वादिष्ट लगती है। अगर आप हरी मिर्च खाने के शौकीन हैं, तो इसका अचार जरूर ट्राई करें। 'हरी मिर्च का अचार' (Green Chilli Pickle) का राई वाला भरवां अचार का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा। आइए जानें बनाने की विधि-

सामग्री

हरी मिर्च - 250 ग्राम

राई या काली सरसों - 4 टेबल स्पून

नमक -  3 छोटी चम्मच

जीरा - एक छोटी चम्मच

सौंफ - 1 छोटी चम्मच

मैथी - एक छोटी

हींग - 1/4 छोटी चम्मच से कम

हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच

गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच

नींबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून

तेल - 4 टेबल स्पून

बनाने की विधि

हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले ताजी पकी हुई हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें। थोड़ी देर पंखे की हवा में भी सूखा लें, ताकि मिर्ची में नमी ना रहे। इसके बाद डंठल अलग करके बीच में एक चीरा लगा दीजिए। सभी हरी मिर्चों में चीरा लगाकर एक प्लेट पर निकाल लीजिए। इसके बाद मसाला बनाइए। मसाले के लिए गैस पर एक पैन रखिए और इसमें सरसों, मेथी और सौंफ डालकर हल्का रोस्ट कर लीजिए।  

जब मसाले थोड़े ठंड हो जाएं, तो इन्हें मिक्सी में डालकर कूट लें। अब सामग्री अनुसार पाउडर मसाले भी इसमें मिला दें। अब इस मसाले को एक बाउल में निकाल लीजिए। इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखकर सरसों का तेल गर्म करें। गर्म तेल में हींग, तैयार किया हुआ मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

अब एक हरी मिर्च लें और इसमें यह मसाला भर दें। इसी तरह सभी हरी मिर्च में मसाले भरकर तैयार कर लें। इन हरी मिर्चों को एक जार में डाल दीजिए। ऊपर से हल्का गर्म सरसों का तेल डालिए और फिर जार को धूप में रख दीजिए। इस अचार को रोजाना 1-2 बार धूप दिखाएं। आपका अचार बनकर तैयार है। अब इसे पराठे या रोटी के साथ सर्व करें।

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को तोहफा, EPFO की कवरेज सीमा 15 से 25 हजार किया गया; 51 लाख कर्मचारियों को लाभ

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन पीएम नरेंद्र मोदी, जानवरों के साथ ऐसे वक्त बिताते हैं

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS