हरी मिर्च और लहसुन की चटनी की रेसिपी,(सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

मिर्च-लहसुन की हरी चटनी बढ़ा देगी गरमा-गरम पकौड़े का ज़ायका, जानिए क्या-क्या मिलाकर बनाएं

अगर आप भी हरी-धनिया और पुदीना की चटनी को खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आपको हरी मिर्च और लहसुन की इस चटपटी, तीखी चटनी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

सीमा कुमारी

Green Chilli Garlic Chutney Recipe: सर्दियों में गरमा-गरम पकौड़ों और पराठों के साथ चटनी खाने का मजा ही कुछ और होता हैं। अगर वह हरी मिर्च और लहसुन की चटपटी चटनी हो तो उसकी बात ही कुछ और होती हैं। ऐसे में अगर आप भी हरी-धनिया और पुदीना की चटनी को खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आपको हरी मिर्च और लहसुन की इस चटपटी, तीखी चटनी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

सबसे अच्छी बात ये है कि इस चटनी को आसानी से एक महीने तक स्टोर किया जा सकता है यानी महीने भर ये चटपटी चटनी खराब नहीं होगी। तो चलिए, जानते हैं इस चटनी को बनाने का तरीका।

हरी मिर्च और लहसुन की चटनी बनाने की सामग्री

10-12 हरी मिर्च

3 लाल मिर्च

10-15 लहसुन की कलियां

2 टेबलस्पून हरा धनिया

1/2 टीस्पून जीरा

कलौंजी

हींग

नमक स्वादानुसार

तेल जरूरत के अनुसार

हरी मिर्च और लहसुन की चटनी बनाने का तरीका

हरी मिर्च और लहसुन की चटनी बनाने से पहले हरे धनिया के पत्तों और लहसुन के पत्तों को धोकर अच्छी तरह से सुखा लीजिए।

अब मिक्सी में 5 हरी मिर्च, 3 लाल मिर्च और 4 गोल लाल मिर्च समेत 20 लहसुन की कलियों को भी डाल दीजिए।

मिक्सर में सूखे हुए हरे धनिया के पत्तों और लहसुन के पत्तों को भी एड कर दीजिए। आखिर में एक-चौथाई कप विनेगर और नमक भी डाल दीजिए।

अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए। इसके बाद एक सूखे कांच के कंटेनर में इस चटनी को निकाल लीजिए।

पैन में दो स्पून सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें। अब इस गर्म तेल में हाफ स्पून जीरा, हाफ स्पून कलौंजी और हींग भी डाल दीजिए।

इसके बाद तड़के को चटनी के ऊपर डाल दीजिए। आपकी हरी मिर्च और लहसुन की चटनी सर्व करने के लिए तैयार है।

आपको इस चटपटी चटनी को स्टोर करने के तरीके के बारे में भी जान लेना चाहिए। एक एयर टाइट जार को स्मोक से गर्म कर लीजिए। अब इस कंटेनर में हरी मिर्च और लहसुन की चटनी को भर दीजिए।

इस तरीके से चटनी को स्टोर करके चटनी में न तो महक आएगी और न ही चटनी जल्दी खराब होगी। इस चटनी का टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आएगा।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?