Image: Google  
लाइफस्टाइल

खाने के साथ कच्चे आम की ऐसी चटनी हो तो क्या बात, इस स्टाइल से इन चीजों से बनाएं खट्टी-मीठी स्वादिष्ट चटनी

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: भले ही गर्मी का मौसम चुभन भरा हो, फिर भी सभी को इस मौसम का इंतजार रहता है। अब आप सोचेंगे ऐसा क्यों, तो इसका जवाब मीठा-मीठा आम है। शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे गर्मियों में आम खाना पसंद नहीं होगा। आम का नाम सुनते ही, आपको इससे जुड़े अपने कई पुराने किस्से याद आ गए होंगे, जो आम के इर्द-गिर्द घूमते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि आम सिर्फ फलों का राजा नहीं है, बल्कि आम के गुण कई हैं।

भारतीय घरों की रसोई में कच्चे आम से कई तरह की चीजें बनाई जाती है जैसे कि आम का मुरब्बा, आम का अचार और साथ ही साथ आम की खट्टी मीठी चटनी भी खूब बनाई जाती है। आज हम आपको आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के बारे में बताने वाले हैं। जिसे लोग परांठे के साथ खाना ज्यादा पसंद करते है। तो आइए जानें आम की खट्टी मीठी चटनी की रेसिपी के बारे में।

सामग्री

कच्‍चा आम -1

मिर्च पाउडर- आधा चम्मच

शक्कर-10 चम्‍मच

हल्‍दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच

जीरा - 1 चुटकी

सौंफ - 1 चम्मच

मेथी- 1 चुटकी

नमक -स्‍वादानुसार

घी - 2 चम्मच

बनाने की विधि

  • आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर छील लें और इसके छोटे- छोटे टुकड़े करें।
  • फिर एक कड़ाही में घी डालें और इसमें जीरा, मेथी और सौंफ डाल दें।
  • इसके बाद घी में आम के टुकड़े डालकर मिक्स करें।
  • इसमें नमक, शक्कर, हल्‍दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दें। फिर करीब आधा कप से थोड़ा कम पानी डाल दें।
  • ध्यान रहे जब तक आम गलने न लगे तब तक इसे पकाएं। अब कड़ाही में चटनी को अच्छी तरह मिक्स कर दें।
  • लीजिए तैयार है आपकी खट्टी मीठी आम की चटनी।
  • आप इसे 15-20 दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। आम की चटनी रोटी और स्नैक्स के साथ सर्व कर खाने का आनन्द  लें।

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा