Benefits Of Exercise During Periods: आजकल महिलाओं में अपनी सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ गई है। महिलाएं अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रही हैं। इसके साथ ही वो हमेशा कंफ्यूज होती है, कि क्या माहवारी के दौरान उन्हें वर्कआउट या एक्सरसाइज करना चाहिए। इसका जवाब आपका शरीर ही आपको बेहतर तरीके से दे सकता है।
पीरियड्स के दौरान यदि आप अपने शरीर में होने वाले बदलाव को नोटिस करें, तो आपको जवाब मिल जाएगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि पीरियड्स के दौरान हल्की एक्सरसाइज या योगाभ्यास करना गलत नहीं है।
पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना गलत नहीं है। यह पूरी तरह से शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। कई बार इंटेंस वर्कआउट से पीरियड्स की टाइमिंग और फ्लो पर असर पड़ता है। डॉक्टरों का कहना है कि यह हर महिला के संदर्भ में अलग-अलग हो सकता है। कुछ महिलाओं के लिए इस दौरान किया गया हाई इंटेंसिटी वर्कआउट अच्छा होता है। कई महिलाओं के लिए यह बेहद नुकसानदायक भी हो सकता है। यह सब किसी महिला की उम्र, लाइफस्टाइल, सेहत व फिटनेस लेवल पर डिपेंड करता है।
आमतौर पर पीरियड्स के दौरान हल्की एक्सरसाइज लाभदायक होती है। लाइट एक्सरसाइज से पीरियड्स पेन में रिलीफ मिलता है। इससे मूड स्विंग कम होता है और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, जिन महिलाओं में पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है या जिन्हें अधिक दर्द होता है, उन्हें कभी भी इंटेंस एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। यदि आम महिलाएं भी माहवारी के दौरान हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करती हैं, तो उनके हॉर्मोन्स असंतुलित होने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- Benefits of Egg: अंडे को क्यों कहते है सुपरफूड, बच्चों को रोजाना कितने अंडे दें? जानिए सारे सवालों के जवाब
यदि आप उन महिलाओं में से है, जिन्हें बिना वर्कआउट के अच्छा महसूस नहीं होता है, तो आप उन दिनों में निम्न एक्सरसाइज को बिना किसी झिझक के कर सकती है।