दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना शुभ नहीं माना जाता है। 
लाइफस्टाइल

दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने के हैं बड़े नुकसान, जानिए क्या कहता है वास्तु विज्ञान

किसी भी व्यक्ति के जीवन में वास्तु-शास्त्र का बड़ा महत्व है। वास्तु नियमों को नहीं जानने से कई बार हम घरों में ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं, जो हमारी तरक्की एवं काम में बाधा डालती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में घर से लेकर ऑफिस यहां तक कि दरवाजे को लेकर भी कई नियम बताए गए है।

सीमा कुमारी

Vastu Shastra:वास्तु-शास्त्र का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। वास्तु नियमों को नहीं जानने से कई बार हम घरों में ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं, जो हमारी तरक्की एवं काम में बाधा डालती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में घर से लेकर ऑफिस यहां तक कि दरवाजे को लेकर भी कई नियम बताए गए है।

लेकिन, बता दें, कई लोगों की आदत होती है। घर के दरवाजे के पीछे हैंगर पर कपड़े, पन्नी आदि सामान को टांगने की। जो कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आइए जानते है, दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना क्यों शुभ नहीं माना जाता है।

1. वास्तु-शास्त्र के अनुसार, दरवाजे के ऊपरी भाग का स्थान धन की देवी मां लक्ष्मी का होता है, इसलिए दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने के लिए मना किया जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है। अगर आप चाहते है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे तो दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने की गलती न करें।

2.कहते है, दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे घर परिवार के लोगों की तरक्की रुक जाती है। नौकरी व व्यापार में परेशानी उठानी पड़ सकती है।

3. दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से रिश्तों में खटास भी आती है। परिवार मे अक्सर किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा बना रहता है।

4. इसके अलावा, घर में अक्सर लोग दरवाजे के पीछे हुक्स पर चाबी के छल्ले जरूर टांग देते हैं, जिससे हम जब भी दरवाजे को खोलते हैं तो चाबी की या धातु की आवाज आती है। वास्तु-शास्त्र की मानें तो, इस तरह की धातु की आवाज को ठीक नहीं माना गया है, क्योंकि यह नेगेटिव एनर्जी को लेकर आती हैं। इसलिए दरवाजे पर टकराने या फिर आवाज करने वाले किसी भी तरह की वस्तु को हुक्स ना टांगे।

5. दरवाजे के पीछे इन चीजों को टांगने की आदत है तो उसे सुधार लेना चाहिए। नहीं तो किसी भी कार्य में सफलता मिलने की संभावना कम हो जाती है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल