स्किन के लिए गिलोय के फायदे (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

चेहरे के लिए वरदान होता है गिलोय, खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Giloy for Skin Care: आयुर्वेद में गिलोय को त्वचा के लिए वरदान माना गया है, जिसे संस्कृत में 'अमृता' कहा जाता है।एक गुणकारी पौधा है जो चेहरे को बेदाग बनाकर खोई रंगत लौटा देता है।

दीपिका पाल

Benefits of Giloy: इंसान को सेहत के अलावा ही अपने शरीर के अंगों पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। चेहरे और बालों की सुंदरता हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है जिसके लिए महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स खर्च करते है। आयुर्वेद में भी चेहरे की सुंदरता और दाग-धब्बों को मिटाने से जुड़े कई उपाय मौजूद है जिन्हें अपनाने से फायदा मिलता है। हम आज बात कर रहे है गिलोय की। यह आयुर्वेदिक औषधियों में शामिल ऐसा एक गुणकारी पौधा है जो चेहरे को बेदाग बनाकर खोई रंगत लौटा देता है। आयुर्वेद में गिलोय को त्वचा के लिए वरदान माना गया है, जिसे संस्कृत में 'अमृता' कहा जाता है।

कौन से तत्व है जरूरी

गिलोय को आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल करने के लिए उपयोगी माना गया है। इसका उपयोग सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बेहद फायदेमंद है। वहीं पर गिलोय को खाने के अलावा लगाने से भी आपको फायदा मिल जाता है। दरअसल, गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और उसमें निखार लाते हैं।

इन तरीकों से गिलोय का चेहरे के लिए करें इस्तेमाल

1- चेहरे पर दाग-धब्बे हैं या फिर मुहांसे बार-बार निकलते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है गिलोय के पाउडर को कच्चे दूध के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें और उसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

2- अगर आप पहले के तरीके को कुछ दिनों तक लगातार करते है को त्वचा का रंग निखरने लगता है। इसके अलावा दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को सॉफ्ट करता है और गिलोय की औषधीय ताकत उसे भीतर से ठीक करती है।

3-अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो गिलोय पाउडर में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक लगाएं। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और दाग-धब्बे भी हल्के होते हैं।

4-गिलोय की मुलायम लकड़ी को पानी के साथ पीसकर चेहरे पर लगाने से भी जबरदस्त फायदे मिलते हैं। पुराने समय में गांवों में महिलाएं गिलोय की लकड़ी को सिलबट्टे पर घिसकर चेहरे पर लगाती थीं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इससे त्वचा से गंदगी और बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं, साथ ही लाल चकत्ते या खुजली भी धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।

5- अगर आपकी बहुत जल्दी ड्राई हो जाती है या बार-बार मुहांसे निकलते हैं, वे गिलोय के ताजे तने के पेस्ट में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नमी देता है, जबकि गिलोय त्वचा को संक्रमण से बचाता है।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट