लाइफस्टाइल

नाश्ते में ट्राई करें झारखंड की स्पेशल डिश 'धुस्का', ऐसे बनाएं घर पर

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: झारखंड की प्रसिद्ध डिश धुस्का खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। यहां के लोग धुस्का बहुत चाव से बनाते है और खाते है। यह डिश त्यौहारों के अवसर पर खूब बनाया जाता है। अगर नहीं बनाया तो आज ज़रूर बनाएं। ये रेसिपी कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है। आइए जानें इसकी रेसिपी -

सामग्री

चावल: 1 कप

उड़द की दाल: 1/2 कप

चने की दाल: 1 टेबलस्पून

तेल: 200 ग्राम तेल

नमक:  स्वादानुसार

बनाने की विधि

झारखंड की फूड डिश धुस्का बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल, चने की दाल और चावल को लेकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद सभी को 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। तय समय के बाद दाल और चावल को पानी से निकालें और मिक्सी की मदद से पीसकर बैटर तैयार कर लें। इसमें स्वादानुसार नमक भी मिला सकते है। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें । जब तेल गर्म हो जाए तो एक बड़ी चम्मच की मदद से दाल-चावल के पेस्ट को कड़ाही में डालकर तलें।

धुस्का को कड़ाही में डालने के बाद लगभग दो मिनट तक पलट-पलट कर तब तक डीप फ्राई करें जब तक उनका रंग सुनहरा न हो जाए। दोनों तरफ से गोल्डन कलर होने के बाद धुस्का को एक प्लेट में निकाल लें । इसी तरह बाकी बचे सारे पेस्ट से धुस्का तैयार कर लें। अब आपके नाश्ते के लिए गर्मागर्म धुस्का तैयार हो चुके है। इन्हें आलू की सब्जी या किसी अन्य रसदार सब्जी के साथ परोसा जा सकता है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला