नैनीताल (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

कम बजट में करना चाहते हैं नैनीताल का ट्रिप? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

नैनीताल पहुंचने के लिए सबसे पहले ट्रेन का चुनाव करें। यहां पर सबसे करीबी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है जहां पर दिल्ली से पहुंचने में करीब 6 या 7 घंटे लग सकते हैं।  काठगोदाम से नैनीताल की दूरी सिर्फ 13 किमी की है।

प्रीति शर्मा

Nainital Budget Trip Plan: दिल्ली में रहने वालों के लिए उत्तराखंड में स्थित नैनीताल लगभग 300 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर मौजूद सुंदर पहाड़ियां, आकर्षक नजारे, प्रकृति, झील आदि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप भी नैनीताल जाना चाहते हैं लेकिन बजट की कमी की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके और जानकारी के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से नैनीताल ट्रिप को मजेदार तरीके से प्लान किया जा सकता है।

सर्दियों का मौसम चल रहा है ऐसे में कई जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ लिया जा रहा है। दिसंबर, जनवरी और फरवरी में ज्यादातर लोग हिल स्टेशन पर प्रकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए आते हैं। इसके अलावा इस दौरान क्रिसमस और न्यू ईयर की भी शुरुआत होती है जिसकी वजह से यहां पर घूमने का प्लान किया जाता है। शिमला या मनाली की तुलना में इस समय नैनीताल में कम भीड़ देखी जा सकती है। ऐसे में दो से तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।

नैनीताल में घूमें ये बेहतरीन जगहें

नैनीताल पहुंचने के लिए सबसे पहले ट्रेन का चुनाव करें। यहां पर सबसे करीबी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है जहां पर दिल्ली से पहुंचने में करीब 6 या 7 घंटे लग सकते हैं।  काठगोदाम से नैनीताल की दूरी सिर्फ 13 किमी की है जिसका सफर बस या टैक्सी से किया जा सकता है। अगर आप ट्रेन से नहीं जाना चाहते हैं, तो नैनीताल के लिए दिल्ली से बस का सफर भी तय कर सकते हैं। नैनीताल पहुंच कर आप कई सारी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर मौजूद प्रसिद्ध नैनी लेक में नौका विहार, माल रोड पर शॉपिंग, देवदार के घने पेड़, ऐतिहासिक जगहों की सैर की जा सकती है। इसके अलावा आप अन्य जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

नैनीताल में अगर आप बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए स्नो व्यू प्वाइंट जा सकते हैं। यहां से ऊंचे पहाड़ और बादलों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा टिफिन टॉप, नैना देवी मंदिर, कैंची धाम देखने के लिए भी कई लोग जाते हैं।

नैनीताल बस अड्डे के पास माल रोड जहां पर आपको 1500 रुपए में कमरा मिल जाएगा। इसके अलावा आप होम स्टे का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। क्रिसमस और नए साल में नैनीताल जाने से पहले ऑनलाइन ही होटल रूम बुक कर सकते हैं। क्योंकि इस समय काफी भीड़ होती है।

कितने खर्चे में घूम सकते हैं नैनीताल

दिल्ली से नैनीताल जाने के लिए बस का किराया 1000 रुपए से 1700 रुपए प्रति व्यक्ति लगता है। अगर आप दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन से जाते हैं तो यह आपको सिर्फ हजार रुपए के अंदर पड़ जाएगा। काठगोदाम शताब्दी का किराया सिर्फ 710 रुपए है। वहीं, रानीखेत एक्सप्रेस स्लीपर क्लास का किराया 205 रुपए है। इसके बाद नैनीताल घूमने के लिए स्कूटी का किराया 500 से 1000 रुपए तक है। यहां पर रेंट पर स्कूटी ले सकते हैं और कम बजट में वादियों का दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय टैक्सी की सुविधा भी मिल जाती है।

अगर पीक सीजन पर नैनीताल घूमने के लिए आते हैं, तो यहां पर होटल का किराया 1000 रुपए से ज्यादा भी हो सकता है। लेकिन खाना पीना ज्यादा महंगा नहीं है। अगर आप बजट में ट्रिप प्लान करते हैं तो दो से तीन दिन के लिए कुल मिलाकर 5 से 6 हजार रुपए का खर्च आएगा। इस बजट में सर्दियों के समय नैनीताल घूमने का मजा ले सकते हैं।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट