पुराने समय का करना चाहते हैं अहसास, तो छुट्टियां मनाने पहुंच जाएं ये हिल स्टेशन  
टूर एंड ट्रैवल

पुराने समय का करना चाहते हैं अहसास, तो छुट्टियां मनाने के लिए बेस्ट हैं ये हिल स्टेशन

पुराना समय या जमाना आज भी लोगों के जहन में कहीं न कहीं बसता है। उस समय की इमारतें, हिल स्टेशन, मंदिर, चर्च आदि हमें वापस से ब्रिटिश काल में ले जाती हैं। ऐसे में भारत के कुछ शानदार हिल स्टेशन की सैर की जा सकती है।

प्रीति शर्मा

Best Hill Station in India: पुराने समय की जब भी बात की जाती है तो सादगी और शांति का ख्याल मन में आता है। इसके लिए हिल स्टेशन से खूबसूरत क्या जगह हो सकती है। पहाड़ों की सुंदरता और ठंडी हवा का आनंद मानसिक और शारीरिक सुकून देता है। ब्रिटिश राज के दौर की ऐतिहासिक इमारतें, पुराने चर्च और क्लासिक बाजारों की सैर कर उस समय का अहसास कराती हैं। इसके लिए आप भारत के कुछ शानदार हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। यहां की वादियों में घूमते हुए ऐसा लगता है कि मानो वक्त थम गया है। छुट्टियों में भीड़ भाड़ से दूर, सुकून और इतिहास की खुशबू साथ लाने है तो ये हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे।

कुन्नूर, तमिलनाडु

तमिलनाडु की सबसे शानदार जगह कुन्नूर स्वाभाविक रूप से आपको 90 के दशक की याद दिलाएगी। यहां पर मौजूद नीलगिरी टॉय ट्रेन, शानदार गांव का माहौल और चाय के बागान बहुत ही फोटोजेनिक हैं। यहां पर आकर आपको पुराने समय जैसा अहसास होगा। बिना किसी चिंता के भीड़भाड़ से दूर शांति और सुकून का अहसास करने के लिए कुन्नूर घूमने का प्लान किया जा सकता है। गर्मियों के समय इस जगह पर बहुत ही मजेदार ट्रिप प्लान की जा सकती है।

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश

बॉलीवुड के पुराने गाने गर्मियों के दिनों में डलहौजी में शूट किए जाते थे। उस समय वहां का माहौल लगभग आज जैसा ही है। प्राकृतिक नजारे, ठंडी हवा, शांत वातावरण और 80 के दशक का विंडचीटर पहने हुए लोग यहां पर देखने को मिल जाएंगे। यह हिमाचल प्रदेश का सबसे शांत हिल स्टेशन हैं। ब्रिटिश राज के दौर में बसाया गया यह शहर आज भी अपनी औपनिवेशिक इमारतों, चर्चों और क्लाकिस बाजारों की वजह से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

कसौली

हिमाचल प्रदेश का छोटा सा लेकिन मनमोहक हिल स्टेशन कसौली पुराने समय की सादगी और शांति का अहसास करता है। ब्रिटिश राज की छाप यहां सड़कों, चर्चों और इमारतों में देखने को मिलेगी। ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़, चीड़ के पेड़ कसौली के सुंदर नजारों का अहसास कराते हैं। यहां पर टॉय ट्रेन की सीटी और पहाड़ों की गोद में बसी बस्तियां समय को पीछे ले जाती हैं।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा