श्री सिद्धिविनायक मंदिर (सौजन्य-एक्स) 
टूर एंड ट्रैवल

इस गणेश चतुर्थी श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन का बनाए प्लान, फैमिली संग 20 हजार में करें यात्रा

गणेश चतुर्थी सभी के घरों में 10 दिन के लिए गणपती बाप्पा का आगमन होता है। तो कही भक्त गणपती के मंदिरों में दर्शन करने का प्लान बनाते है तो इस बार अगर आप गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने का मन बना रहे है।

प्रिया जैस

मुंबई: गणेश चतुर्थी सभी के घरों में 10 दिन के लिए गणपती बाप्पा का आगमन होता है। तो कही भक्त गणपती के मंदिरों में दर्शन करने का प्लान बनाते है तो इस बार अगर आप गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने का मन बना रहे है। तो चलिए हम आपको बताते है कि परिवार के साथ कैसे केवल 20 हजार में श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने जाए।

जल्द ही बाप्पा का आगमन होनेवाला है। इस बार गणेश चतुर्थी 6 सितंबर को है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू है। मुंबई में तो बाप्पा का बड़े जोर-शोर से स्वागत होता है। मुंबई में इस उत्सव को मनाने के लिए दूर-दूर लोग आते है। जब बाप्पा का आगमन होनेवाला है। कहा जाता है कि मुंबई के इस सिद्धिविनाक मंदिर में श्री गणेश की मूर्ति स्वयं प्रकट हुई थी। साथ ही यहां भक्तों की मुरादें भी पूरी होती है।

श्री सिद्धिविनायक मंदिर का बनाए प्लान

यात्रा से पहले प्लान कर लें कि आप कहां रुकेंगे और कैसे सफर करेंगे। मुंबई पहुंचने के लिए ट्रेन से यात्रा करें इससे आपका खर्चा बचेगा। अगर तीन लोग अगर स्लीपर कोच में सफर करेंगे टिकट का खर्चा 600 से 700 रुपये प्रति व्यक्ति आएगा। ध्यान रहें आपको ट्रेन प्रभादेवी रेलवे स्टेशन तक के लिए लेनी होगी।

अगर आप एसी कोच में सफर करेंगे, तो आपको प्रति व्यक्ति 1500 से 2000 रुपये तक खर्चा आएगा। मुंबई  में एक रात के लिए आपको 1500 रुपये से 2000 रुपये तक होटल आसानी से मिल जाएंगे।

करें वन डे टूर

  • अगर आप ये प्लान 1 दिन का बनाते है तो आप आसानी से 20 हजार के अंदर ये ट्रीप प्लान कर सकते है।
  • आपको मुंबई में मंदिर जाने और होटल जाने में टैक्सी, या ऑटो-रिक्शा का खर्चा लगेगा। मुंबई में खाने-पीने के लिए आप छोटे ढाबों पर जा सकते हैं। मुंबई के ढाबे भी काफी फेमस है।
  • तीन लोगों के लिए खाने का खर्चा 1500 से 2000 के बीच लगेगा तो आप दो दिनों में करीब 3 हजार रुपये आपके खाने-पीने में खर्च होंगे।

CJP Tiranga March Live: कनॉट प्लेस में CJP का हल्लाबोल, अब तक 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर