ऋषिकेश को कहते हैं योग नगरी (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

भारत में उत्तराखंड का ऋषिकेश कहलाता हैं योग नगरी, सिर्फ योग ही नहीं रिवर राफ्टिंग से लेकर नेचर करता है मंत्रमुग्ध

होगा। भारत से जहां पर योग की शुरुआत मानी जाती है वहीं पर आप नहीं जानते होंगे उत्तराखंड के ऋषिकेश को योग नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां पर देश-दुनिया से योगासन करने के लिए आते है।

दीपिका पाल
दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने वाला है। योग, हमारे प्राचीन काल से जुड़ा हुआ है जिसका पालन आपने ऋषि-मुनियों को साधना करते हुए देखा होगा। भारत से जहां पर योग की शुरुआत मानी जाती है वहीं पर आप नहीं जानते होंगे उत्तराखंड के ऋषिकेश को योग नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां पर देश-दुनिया से योगासन करने के लिए आते है वहीं पर योग के अलावा इस जगह को धार्मिक नगरी भी कहते है।
बताया जाता है कि, ऋषिकेश दो शब्दों के संयोजन से बना है जो ऋषिक और एश है. ऋषिक का अर्थ है इंद्रिय और एश का अर्थ है भगवान या गुरु। इसे लेकर कहा जाता है कि, पहली बार 1960 के दशक में बीटल्स ऋषिकेश के पास योग सीखने के लिए आया था. यह मशहूर अंग्रेजी रॉक बैंड था। जिसके बाद से इस जगह को योग नगरी कहते है।
ऋषिकेश को योग की नगरी कहने के अलावा धार्मिक नगरी भी कहा जाता है।यह शहर चारधाम गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ का प्रवेश द्वार है. यहीं से चारधाम यात्रा की शुरूआत होती है। यह सबसे शांत जगह में से एक है जहां पर ध्यान, साधना और योग किए जाते है।
योग के अलावा इस खूबसूरत जगह पर आप घूमने का प्लान कर सकते है। यह एक हिल स्टेशन है जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते है। यह हिल स्टेशन युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. आप यहां राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं और गंगा नदी के किनारे योग कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पर कैंपिंग भी की जा सकती है।
ऋषिकेश में टूरिस्ट बंजी जंपिंग, राफ्टिंग और कैपिंग के साथ ही योगा भी करते हैं। इस जगह पर घूमने आने के लिए आपको दिल्ली से यात्रा करनी पड़ेगी जो सड़क मार्ग के जरिए आप इस सफर को पांच घंटे में आसानी से तय कर सकते हैं।

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO