छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, बच्चों को बताएं खासियत  
टूर एंड ट्रैवल

Chhatrapati Shivaji Maharaj: छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, बच्चों को बताएं खासियत

छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के महान शासकों में से एक माने जाते हैं। राज्य में मौजूद सभी बड़े किले और क्षेत्रों पर विजय प्राप्त कर छत्रपति शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी।

प्रीति शर्मा

Chhatrapati Shivaji Maharaj: महाराष्ट्र और छत्रपति शिवाजी महाराज का आपस में गहरा कनेक्शन है। वह महाराष्ट्र के महान शासकों में से एक माने जाते हैं। राज्य में मौजूद सभी बड़े किले और क्षेत्रों पर विजय प्राप्त कर छत्रपति शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। जिसकी वजह से वह महाराष्ट्र के सबसे मजबूत और खास शासक के रूप में आज भी पहचाने जाते हैं। हर साल 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। महाराष्ट्र के लोगों के लिए यह दिन बहुत ही खास और पर्व की तरह होता है। ऐसे में छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में जानने और उन्हें बच्चों को समझाने के लिए कुछ ऐसी जगहों पर घुमाने ले जा सकते हैं जो उनकी जानकारी को बढ़ाएं। आज हम आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे।

विजयदुर्ग किला

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित विजयदुर्ग किला बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर पहुंचने के लिए आपको समय लगेगा लेकिन शिवाजी महाराज से जुड़ा यह किला सबसे अच्छा माना जाता है। बच्चों को यहां पर खूब मजा आएगा। इस किले का पुनर्गठन शिवाजी महाराज द्वारा किया गया था। यह समुद्र के पास स्थित है जिसकी वजह से यहां का नजारा आकर्षक होता है।

रायगढ़ किला

महाराष्ट्र में मौजूद यह किला शिवाजी महाराज ने बनवाया था। यहां पर आप बच्चों को घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। माना जाता है कि यहां पर ही उन्हें छत्रपति की उपाधि मिली थी। यह महाराज के सबसे खास किलों में से एक है। इस किले में आप बच्चों को उनके सिंहासन और समाधि स्थल को दिखा सकते हैं। पहाड़ी किले से इस जगह का नाजार आकर्षक दिखता है। यह किला महाड शहर में है जो महाराष्ट्र की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

शिवनेरी किला

छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में ज्यादा जानने के लिए बच्चों के साथ उनकी जयंती पर शिवनेरी किले पर घूमने जा सकते हैं। यह पुणे के जुन्नर गांव के पास स्थित है। कहा जाता है कि इस किले में महाराज का जन्म हुआ था। उनकी जयंती के मौके पर आप बच्चों के साथ इस जगह पर आ सकते हैं। यह समय बिताने के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। हर साल यहां छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती और पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज