मालदीव (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

मालदीव घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन खूबसूरत जगहों पर भी डालें एक नजर, इतने बजट में कर सकते हैं सैर

मालदीव एक बहुत ही खूबसूरत देश है जहां पर लोग अक्सर छुट्टियां बिताने या घूमने के लिए जाते हैं। यह कई लोगों के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन भी है। दुनिया का सबसे खूबसूरत देश जो हिंद महासागर में मौजूद है जो जनसंख्या और क्षेत्र के हिसाब से यह बहुत ही छोटा देश है

प्रीति शर्मा

मालदीव एक बहुत ही खूबसूरत देश है जहां पर लोग अक्सर छुट्टियां बिताने या घूमने के लिए जाते हैं। यह कई लोगों के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन भी है। दुनिया का सबसे खूबसूरत देश जो हिंद महासागर में मौजूद है जो जनसंख्या और क्षेत्र के हिसाब से यह बहुत ही छोटा देश है। यह कुल 1192 द्वीप से मिलकर बना है। जिसमें से सिर्फ 200 द्वीपों पर ही लोग रहते हैं। यहां पर दुनियाभर से लोग स्पोर्ट्स एक्टिविटी करने आते हैं। अगर आप भी अपने वेकेशन को शानदार और यादगार बनाना चाहते हैं, तो इस जगह को विजिट कर सकते हैं।

मालदीव की इन खूबसूरत जगहें की करें सैर

दुनिया की सबसे छोटी राजधानी माले प्राचीन मस्जिद और रंगीन इमारतों की वजह से जानी जाती है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि लोग यहां हनीमून मनाने आते हैं। इसके अलावा वाटर स्पोर्ट्स यहां पर काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि माले एक आर्टिफिशियल समुद्र तट भी है। यहां पर कई तरह की वॉटर एक्टिविटी की जा सकती है। माले सीटी में ओल्ड फ्राइडे मस्जिद है, जो शहर की सबसे पुरानी मस्जिद मानी जाती है। इसकी खूबसूरती देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

माले सिटी मालदीव ( सौ. सोशल मीडिया)

बनाना रीफ मालदीव की सबसे पुरानी चट्टानों में से एक है। यहां पर शार्क, बाराकुडा और ग्रुपर्स रहते हैं। यह दुनिया का सबसे फेमस डाइविंग स्पॉट है। पानी के अंदर जाकर आप अपनी आंखों से प्राकृतिक खूबसूरती का मजा ले सकते हैं। डाइविंग के लिए यहां दूर दूर से लोग आते हैं।

इसके अलावा आप मालदीव के राष्ट्रीय संग्रहालय भी जा सकते हैं। अगर मालदीव घूमने आए हैं, तो यहां के इतिहास, वास्तुकला और पौराणिक चीजों को भी देखा जा सकता है। अगर आप धार्मिक स्थान पर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद भी सही रहेगी। इस मस्जिद में एक साथ करीब 5 हजार से ज्यादा लोग नमाज पढ़ सकते हैं। इस वजह से यह मालदीव की खूबसूरत जगहों की लिस्ट में शामिल है।

मालदीव में करें ये एडवेंचर एक्टिविटी

मालदीव में जाकर एडवेंचर एक्टिविटी भी की जा सकती है। अगर आपको यह पसंद है, तो कयाकिंग, फिशिंग, जेट स्कीइंग और स्नॉर्कलिंग जैसी एक्टिविटी का मजा लिया जा सकता है। अगर आप इन सबका मजा कम बजट में लेना चाहते हैं, तो किसी छोटे आइलैंड पर भी जा सकते हैं।

मालदीव के लिए वीजा कैसे मिलेगा

अगर आप भारतीय हैं, तो मालदीव के लिए वीजा आवेदन करने जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको वीजा ऑन अराइवल 30 दिनों से 90 दिनों तक मुफ्त मिल सकता है। आपको सिर्फ पासपोर्ट, टिकट, होटल या रिसॉर्ट में स्टे करने का प्रफू और मालदीव में रहने के दौरान वहां किए गए खर्चों का प्रूफ देना पड़ेगा। यहां पर लग्जरी जगहों पर रुकना चाहते हैं, तो इसके लिए 20 हजार से 1 लाख तक रुपए का खर्चा आ सकता है। वहीं कई जगहें ऐसी भी हैं जहां आप बजट में स्टे कर सकते हैं। इसके लिए राजधानी माले बेस्ट साबित हो सकती है। यहां पर आपको 3500 में भी रूम मिल सकता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी