Katrina Kaif इस शानदार और लग्जरी रिजोर्ट में लें रही हैं वेकेशन का आनंद, जानें कितना है किराया  
टूर एंड ट्रैवल

Katrina Kaif इस शानदार और लग्जरी रिजोर्ट में लें रही हैं वेकेशन का आनंद, जानें कितना है किराया

प्रयागराज में कुंभमेले का दौरा के बाद कैटरीना कैफ एक और छुट्टी पर निकल गईं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में ऑस्ट्रिया के एक आलीशान हेल्थ रिजॉर्ट पर वेकेशन का मजा लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ट्रिप की तस्वीरें शेयर की।

प्रीति शर्मा

Best Vacation Places: प्रयागराज में कुंभ मेले का दौरा करने के बाद कैटरीना कैफ एक और छुट्टी पर निकल गईं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में ऑस्ट्रिया के एक आलीशान हेल्थ रिजॉर्ट पर वेकेशन का मजा लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शानदार ट्रिप की तस्वीरें साझा की। उनका यह लग्जरी वेकेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि वह इन दिनों ऑस्ट्रिया के Mayrlife Altaussee हेल्थ रिजॉर्ट में छुट्टियां मना रही हैं। बर्फीले पहाड़ों और स्विमिंग पूल के बीच और कभी सर्द मौसम में धूप सेंकती कैटरीना की तस्वीरें लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जिस रिजॉर्ट में रुकी हैं वह कोई मामूली जगह नहीं है बल्कि यह एक अवॉर्ड विनिंग मेडिकल हेल्थ रिजॉर्ट है। यह लेक अल्टाऊसी के किनारे बसा हुआ है जो बहुत ही खूबसूरत है। यहां मेडिकल एक्सपर्ट, थेरेपिस्ट, न्यूट्रिशनिस्ट और डॉक्टर मिलकर एक खास डिटॉक्स और हेल्थ रीबूटिंग एक्सपीरियंस देते हैं। यहां पर रुकने की भी खास व्यवस्था है जिसमें सुइट्स, पेंटहाउस और पार्क रेजिडेंस है। यहां पर आपको पार्क रेजिडेंस में प्राइवेट स्पा भी मिलता है।

कितना है रिजॉर्ट में रुकने का किराया

अगर हम यहां पर ठहरने की बात करें तो वेबसाइट के अनुसार इसका किराया 26000 से शुरु होता है और 2,09,362 रुपए तक जा सकता है। जिसमें आपको हेल्दी एजिं, स्ट्रेस कंट्रोल, वेट मैनेजमेंट, एंटी इंफ्लेमेशन थेरेपी, मसाज, ट्रेनिंग थरेपी आदि प्रीमियम हेल्थ सुविधाएं मिलती हैं। यह रिजॉर्ट लग्जरी लाइफ के अलावा हेल्थ को बेहतर करने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

अपने सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ ने अपनी हेल्थ रिजॉर्ट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके नीचे कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि इस जगह की अद्भुत शांति और सुंदरता मुझे हमेशा आश्चर्यचकित करती है। बर्फ से ढके पहाड़ झील में बर्फ पिघलने की आवाज़ के साथ चलते हैं। समय वास्तव में रुक जाता है और मुझे हमेशा स्पष्टता के क्षण मिलते हैं, जो अन्यथा कभी-कभी मायावी हो सकते हैं ऐसी अद्भुत टीम जो आपको परिवार और वास्तव में प्रतिभाशाली महसूस कराती है।

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी