श्रीलंका (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

IRCTC के इस टूर पैकेज से करें श्रीलंका घूमने का सपना पूरा, बजट ट्रिप में मिलेगी सारी सुविधाएं

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी इस बार यात्रियों के लिए श्रीलंका का खास पैकेज लेकर आया है जिसके लिए आपको 7 दिन और 6 रात तक घूमने का अवसर मिलेगा। यह ट्रिप आपके बजट के अनुसार तय की गई है।

प्रीति शर्मा

Srilanka Tour Package: आईआरसीटीसी समय-समय पर यात्रियों के लिए टूर पैकेज का प्लान लेकर आती है। जिसके जरिए यात्रियों को सभी सुविधाएं मिलती हैं और बजट में नेशनल से लेकर इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है। इसी तरह का एक टूर पैकेज दोबारा आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किया गया है। इस टूर पैकेज के जरिए आपको श्रीलंका की खूबसूरती देखने को मिलेगी।

अगर आप बजट में इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो बजट को लेकर बिल्कुल परेशान न हों। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने श्री रामायण यात्रा- श्रीलंका एक्स इंदौर नाम से आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। नेगोंबो-दांबुला-नुवारा एलिया-कैंडी-कोलंबो की यात्रा इस पैकेज के जरिए कर सकेंगे। जिसमें आपको रामबाड़ा झरना, हनुमान मंदिर, चाय बागान की मनोरम यात्रा करने का मौका मिलेगा।

कब होगी टूर पैकेज की शुरुआत

श्रीलंका का यह टूर पैकेज 7 दिन और 6 रात का है जिसकी शुरुआत 11 दिसंबर 2025 को इंदौर हवाई अड्डे से होगी। दोपहर को कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपका आगमन होगा। आगमन पर स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा स्वागत और  अभिवादन फिर सड़क मार्ग से नेगोम्बो स्थानांतरण होगा। इसके बाद नेगोम्बो के होटल में चेक इन और रात को आराम करने का इंतजार कर दिया गया है।

कितना आएगा टूर पैकेज का खर्च

आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्च भी शामिल रहेगा। इस टूर पैकेज में आपको रुकने के लिए शानदार होटल में व्यवस्था मिलेगी। परिवार के साथ घूमने के लिए यह टूर पैकेज एकदम बेस्ट रहेगा। जिसमें आपको कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी। समुद्र के किनारे प्राकृतिक सुंदरता का मजा लेना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं।

अगर आप सिंगल  शेयरिंग में ट्रिप करते हैं तो टूर पैकेज का किराया 97100 रुपए रहेगा। वहीं डबल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति किराया 77000 रुपए है और तीन लोगों के साथ शेयरिंग पर यह किराया 74900 रुपए प्रति व्यक्ति तय किया गया है। वहीं, दो साल से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 49600 रुपए तय किया गया है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह