आईआरसीटीसीट मलेशिया सिंगापुर टूर पैकेज (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

सिंगापुर मलेशिया घूमने का ये मौका नहीं करें मिस, IRCTC के टूर पैकेज में मिलेगा सबकुछ

IRCTC Tour package: आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के जरिए आपको इस बार सिंगापुर और मलेशिया की कई बेहतरीन जगहों को घूमने का मौका मिलेगा। इस ट्रिप को आप दोस्तों के साथ प्लान कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

IRCTC International Tour Package: विदेश जाने का सपना हर कोई कभी न कभी देखता ही है। लेकिन विदेश घूमने के लिए बस एक अच्छे मौके की तलाश होती है। अगर आप भी विदेश घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का खास टूर पैकेज एकदम परफेक्ट रहेगा। इस टूर पैकेज के जरिए यात्रियों को सिंगापुर और मलेशिया की खूबसूरती देखने को मिलेगी। यह टूर पैकेज यात्रियों को न सिर्फ आराम देता है बल्कि उनकी ट्रिप को यादगार भी बनाता है।

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने ऐसा इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है जो यात्रियों के बजट में है। यह टूर पैकेज 7 दिन और 6 रातों के लिए है जिसमें आपको एयर ट्रैवल, होटल स्टे, लोकल ट्रांसपोर्ट, दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ और भी बहुत कुछ मिलेगा। बता दें कि इस इंटरनेशनल टूर पैकेज की शुरूआत 123840 रुपए से हो रही है।

  • पैकेज का नाम - सिंगापुर और मलेशिया (जयपुर से)
  • कवर किए गए डेस्टिनेशन - सिंगापुर और कुआलालंपुर
  • यात्रा का तरीका -हवाई मार्ग (जयपुर से कुआलालंपुर) और सड़क मार्ग (कुआलालंपुर से सिंगापुर और वापस)
  • समय -27.10.2025 से 02.11.2025 और 09.02.2026 से 15.02.2026

इन जगहों को कर सकेंगे एक्सप्लोर

इस टूर पैकेज में सिंगापुर में सिंगापुर सिटी टूर, सिंगापुर फ्लायर, सेंटोसा आइलैंड, नाइट सफारी का मौका मिलेगा। साथ ही सेंटोसा आइलैंड के लिए एक तरफा केबल कार, मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम, विंग्स ऑफ टाइम, यूनिवर्सल स्टूडियो देखने का मौका मिलेगा।

यात्रियों को अपना पासपोर्ट (ओरिजिनल कॉपी) साथ लाना होगा, जो भारत लौटने की तिथि से कम से कम 6 महीने तक वैध होना चाहिए। सभी पर्यटकों को पैकेज बुकिंग की तिथि से 3 दिनों के भीतर अपने पैन कार्ड और पासपोर्ट की एक प्रति, उसके पहले और अंतिम पृष्ठ सहित, आईआरसीटीसी जयपुर कार्यालय में जमा करनी होगी।

सिंगापुर वीजा के लिए जरूरी दस्तावेज

  • मूल पासपोर्ट वापसी की तारीख से 6 महीने तक वैध (हस्तलिखित पासपोर्ट स्वीकार नहीं किया जाएगा)
  • भरा हुआ वीजा फॉर्म 14A, विधिवत हस्ताक्षरित -
  • सफेद पृष्ठभूमि वाले मेट फ़िनिश्ड पेपर पर 35x45 मिमी के दो फ़ोटो, चेहरा 80% तक अभिसरित होना चाहिए।
  • सादे कागज़/लेटरहेड पर कवर लेटर - यदि स्व-नियोजित हैं
  • पिछले छह महीनों का बैंक स्टेटमेंट, जिसमें प्रति व्यक्ति कम से कम 80,000/- रुपये का समापन शेष हो - मुख्य आवेदक
  • व्यवसाय प्रमाण (वेतन पर्ची, कर्मचारी पहचान पत्र, जीएसटी पंजीकरण)
  • पासपोर्ट की आगे और पीछे की प्रति।
  • टिकट और होटल
  • यदि छात्र हैं तो छात्र पहचान पत्र
  • यदि पासपोर्ट में पति/पत्नी का नाम अंकित नहीं है तो विवाह प्रमाण
  • संपर्क विवरण (ईमेल और मोबाइल नंबर)
  • वार्षिक आय।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी