टूर एंड ट्रैवल

हिमाचल प्रदेश के जीभी में घूमने के लिए इस तरह करें प्लानिंग, बिल्कुल बर्बाद नहीं होगा समय

हिमाचल प्रदेश में घूमने की बहुत सारी जगह है लेकिन जीभी के नजारे किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को वापस जाने नहीं देती है। सही तरीके से प्लानिंग करके जीभी को कम समय में भी अच्छे से घूमा जा सकता है।

प्रीति शर्मा

प्राकृतिक खूबसूरती और शांति की तलाश में हैं तो हिमाचल प्रदेश का जीभी गांव एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। यहां पर मौजूद घने जंगल, खूबसूरत नदियां और हिमालय के बीच बसा छोटा सा गांव पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह जगह अपने शांत वातावरण, स्थानीय संस्कृति, ट्रेकिंग रूट्स के लिए जानी जाती है। यहां पर बिताया हुआ हर एक पल यादगार रहेगा।

अगर आप जून में किसी शांत और भीड़ भाड़ से दूर किसी प्राकृतिक जगह की तलाश में हैं तो जीभी जरूर जाएं। यह कुल्लू जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है जो पर्यटकों के बीच काफी फेमस हो रहा है। यहां के सुंदर दृश्य लोगों का मन मोह लेते हैं।

कैसे पहुंच सकते हैं जीभी

आप शिमला होते हुए जीभी जा सकते हैं। अगर आप दिल्ली से जीभी जा रहे हैं तो बस के जरिए मनाली या कुल्लू जाएं। यहां से बीच में औट नाम की जगह पर उतरें और वहां से ऑटो या बस से जीभी की यात्रा कर सकते हैं। दिल्ली से जीभी की दूरी करीब 500 किमी है जिसे आप 12 से 14 घंटे में पूरा कर सकते हैं।

जीभी में घूमने की बेहतरीन जगह

हिमाचल प्रदेश की इस खूबसूरत जगह पर आप वॉटरफॉल, जालोरी पास, सेरोलसर लेक, रूशी ऋषि मंदिर और अन्य गांव विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा कैंपिंग और ट्रेकिंग के लिए भी यह जगह बेस्ट है।

किस समय जीभी जाना है बेस्ट

जीभी साल भर पर्यटकों के लिए खुला रहता है। यहां पर आप किसी भी समय घूमने जा सकते हैं। लेकिन अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर तक का समय सबसे बेस्ट माना जाता है। यहां पर सर्दियों के समय बर्फबारी देखने को मिलती है। जिसकी जगह से लोग ज्यादा आते हैं।

सुकून और नेचर से जुड़ने के लिए जीभी की ट्रिप एक बार जरूर प्लान करें। साथ ही सही तरीके से प्लानिंग करने पर आप समय और पैसे दोनों बचा सकते हैं। यह जगह आपके अनुभव को और बेहतर बनाएगी। परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए इस बार जून में जीभी जाने का प्लान कर सकते हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की यह जगह आपके बजट में भी रहेगी।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस