गणेश टेकड़ी (सौजन्य-पिनटरेस्ट) 
टूर एंड ट्रैवल

इस गणेश चतुर्थी जरुर जाएं गणेश टेकड़ी, नागपुर में स्थित इस मंदिर का 300 साल पुराना है इतिहास

इस गणेश चतुर्थी अगर आप नागपुर में है या जाने का प्लान बना रहे है तो परिवार के साथ गणेश टेकड़ी मंदिर के दर्शन करने जरूर जाए। इस मंदिर की खास मान्यताएं है जिसके लिए ये पूरे महाराष्ट्र में जाना जाता है। यहां क्रिकेटर सचिन तेंदूलकर, रोहित शर्मा भी दर्शन करने आते है।

प्रिया जैस

नवभारत डेस्क: इस गणेश चतुर्थी के अवसर पर हम प्रतिदिन आपको भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया भर में स्थित प्रसिद्ध श्री गणेश के मंदिरों के बारे में बता रहे है, जहां आप दर्शन करने जा सकते है और उस मंदिर के बारे में खास बातें जान सकें। तो आज हम आपको ऐसे ही एक गणेश मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जो महाराष्ट्र में स्थित है।

इस मंदिर का नाम है – गणेश टेकड़ी, जो नागपुर महाराष्ट्र में स्थित है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर इस मंदिर में हजारों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए गणेश टेकड़ी आते है। यहां गणेश जी की आरती चार बार की जाती हैं।

गणेश टेकड़ी

कहा जाता है कि यहां स्थित मूर्ति स्वयंभू है। यह मूर्ति छोटी-सी दाहिनी सूंड वाले गणेश की है जिसके दो पैर, चार हाथ, सिर, धड़ है। लेकिन अब मूर्ति पर सिंदूर का पुट होने के जो अब आकार में काफी बड़ा हो गया है इसके कारण मूर्ति का यह स्वरुप दिखाई नहीं देता।

गणेश टेकड़ी (सौजन्य-पिनटरेस्ट)

यह मंदिर नागपुरवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, यहां रोज भव्य आरती और पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि गणेश चतुर्थी के समय यहां पर जो भी मुरादें लेकर आता है वो पूरी होती है।

मंदिर का इतिहास

गणेश टेकड़ी मंदिर का इतिहास 300 साल भी पुराना माना जाता है। ये मंदिर सीताबर्डी इलाके की पहाड़ी पर स्थित है जहां अंग्रेजों और भोसले के बीच युद्ध हुआ था। कहा जाता है कि भोसले राजा यहां नाव से दर्शन करने आते थे, क्योंकि पास की शुक्रवारी झील का पानी पहाड़ी तक आया करता था। अब शहर बसने के कारण झील का पानी सिमट गया है और अब मंदिर को भी भव्य रुप दे दिया गया है। जहां परिवार के साथ दर्शन करने जरुर जाना चाहिए।

कैसे पहुंचे गणेश टेकड़ी

सड़क मार्ग से - नागपुर महाराष्ट्र के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा मंदिर तक पहुंचने के लिए बस सेवाएं और निजी वाहन उपलब्ध हैं।

वायुमार्ग - यहां पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो नागपुर में स्थित है।

रेल मार्ग - नागपुर रेलवे स्टेशन के यह बिल्कुल नजदीक है। निकटतम रेलवे स्टेशन नागपुर रेलवे स्टेशन है।

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained