इस साल अलग अंदाज में खेलना चाहते हैं होली तो ये जगह रहेंगी बेस्ट, यादगार रहेगा हर पल  
टूर एंड ट्रैवल

Holi 2025: इस साल अलग अंदाज में खेलना चाहते हैं होली तो ये जगह रहेंगी बेस्ट, यादगार रहेगा हर पल

ली रंगों का त्योहार है जिसे हर भारतीय बहुत ही धूमधाम से मनाता है। यह प्रेम, सौहार्द और नई ऊर्जा लेकर आता है। इस त्यौहार पर लोग भेदभाव को मिटाकर एक साथ खुशियों को बांटते हैं।

प्रीति शर्मा

Places to celebrate Holi: होली रंगों का त्योहार है जिसे हर भारतीय बहुत ही धूमधाम से मनाता है। यह प्रेम, सौहार्द और नई ऊर्जा लेकर आता है। इस त्यौहार पर लोग भेदभाव को मिटाकर एक साथ खुशियों को बांटते हैं। देशभर में होली अलग-अलग तरह से मनाई जाती है। इस साल होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आप किसी जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ जगहों को चुन सकते हैं। भारत की इन जगहों पर होली बहुत ही अनोखे और खूबसूरत तरीके से मनाई जाती है। यहां पर होने वाला होली का जश्न देखने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से लोग आते हैं।

अनोखी होली से जुड़ी परंपराएं

बरसाना में आपको लड्डू होली देखने को मिलेगी। मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग में राधा की सखियां नंदगांव में होली खेलने के लिए निमंत्रण देने गई थीं। नंद बाबा ने यह स्वीकार किया और अपने पुरोहित को वृषभानु जी के पास संदेश देने भेजा। वृषभानु जी ने पुरोहित को लड्डू खाने के लिए दिए लेकिन इस दौरान गोपियों ने उनके गालों पर गुलाल लगा दिया। जिसके बदले में पुरोहितों ने लड्डूओं की बारिश कर दी। तब से यहां लड्डू मार होली की परंपरा शुरू हई। अगर आप भी लड्डू होली खेलने चाहते हैं तो बरसाना जाने का प्लान कर सकते हैं।

बरसाना और नंदगांव

भारत में सबसे अनोखी और रोमांचक होली लठमार है। यह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित बरसाना और नंदगांव में मनाई जाती है। माना जाता है कि नंदगांव में श्री कृष्ण अपने सखाओं के साथ होली खेलने के लिए बरसाने आए थे। जब वह राधा और उनकी सखियों के साथ मजाक में रंग खेलने लगे तो इसके बदले में बरसाने की गोपियों उन्हें लाठियों से मारने के लिए पीछे भागी। माना जाता है कि यह परंपरा तब से ही चली आ रही है। इसी वजह से यहां पर लठमार होली काफी प्रसिद्ध है। टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

हंपी की होली

अगर आप होली पर विरासत, भक्ति और रंगों का संगम देखना चाहते हैं तो हंपी की होली में शामिल होने जा सकते हैं। यहां पर होली बहुत ही खास तरीके से मनाई जाती है। यहां पर होली के दौरान लोक संगीत और नृत्य होते हैं। होली खेलने के बाद लोग तुंगभद्र नदी में स्नान करने के लिए जाते हैं जो पवित्र माना जाता है। यहां पर होली के लिए विदेशी पर्यटकों की भी भीड़ लगती है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन