File Photo 
लाइफस्टाइल

होठों के कालेपन को दूर करने में ये नुस्खे कर सकते हैं बड़ा काम, आजमा कर देखें

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी- 

चेहरे की खूबसूरती में होठों का अहम रोल होता है। जिस तरह त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे चेहरे की निखार को कम करते हैं, ठीक उसी तरह होठों (Lips) का कालापन भी खूबसूरती को भी बिगाड़ सकता है। हालांकि आप होठों के कालापन को छुपाने के लिए केमिकल युक्त लिपस्टिक, बाम आदि का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन चाहें तो नेचुरल तरीके से भी काले होठों से राहत पा सकते हैं। आइए जानें कैसे घरेलू उपायों को अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं।

ब्यूटीशियन के अनुसार, गुलाब की पंखुड़ियां होंठों को गुलाबी बनाए रखने में मदद करती हैं। गुलाब की पंखुड़ियों को होंठों पर लगाने के लिए पहले इसे अच्छे से पीस लें और इसमें नींबू का रस और गुलाब जल मिला लें इस पेस्ट को रोजाना रात में सोने ले पहले होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके होंठों का कालापन दूर होगा।

खीरा का रस भी काले होठों के लिए बहुत ही गुणकारी है। इसमें मौजूद गुण डार्क होठों से राहत दिला सकते हैं। खीरे को स्लाइस में काटें और कुछ मिनट के लिए अपने होठों पर रगड़ें। करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

होठों के कालेपन को खत्म करने के लिए शहद और नींबू का इस्तेमाल बेस्ट माना जाता है। शहद और नींबू में लाइटनिंग एजेंट होते हैं जिसे होंठों पर लगाने से होंठ अंदर से गुलाबी होते है। वहीं शहद होंठों को डीप मॉइस्चराइज करने में भी कारगर होता है। वहीं होंठों का कालापन दूर करने के लिए हफ्ते में 3 बार होंठों पर शहद और नींबू लगाएं।

होठों के कालापन को हल्का करने के लिए चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जैतून के तेल या शहद में थोड़ी सी चीनी मिलाएं। इस मिश्रण से अपने होठों पर कुछ देर तक मसाज करें। फिर पानी से धो लें। यह आपके होठों को एक्सफोलिएट करने और डेड स्किन को हटाने में मददगार है।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान