मूली खाने के हैं कई लाजवाब फ़ायदे 
लाइफस्टाइल

मूली खाने के हैं कई लाजवाब फ़ायदे, जानिए हेल्थ के लिए किन मामलों में करता है यह औषधि का काम

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर भी मूली खाने की सलाह देते हैं, इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन-A B, C, प्रोटीन, सल्फर, सोडियम, मैग्नीशियम और आयोडीन होता है, जो कई बीमारियों में फायदेमंद माना जाता हैं।

सीमा कुमारी

Benefits Of Radish : सर्दियों की शुरुआत होते ही बाजार में कई सारी मौसमी सब्जियां आने लगती हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। इन्हीं में से एक है मूली।

ठंड के मौसम में लोग इसका सेवन खूब करते हैं। कोई इसका पराठा खाना पसंद करता है तो कोई इसकी सब्जी बनाकर खाता है, लेकिन क्या आपको पता है ये स्वाद में अच्छी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर भी मूली खाने की सलाह देते हैं, इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन-A B, C, प्रोटीन, सल्फर, सोडियम, मैग्नीशियम और आयोडीन होता है, जो कई बीमारियों में फायदेमंद माना जाता हैं। आइए जानते हैं मूली के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

जानिए मूली खाने के फायदे

डायबिटीज के लिए

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, डायबिटीज मरीजों के लिए मूली का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता हैं। मूली के सेवन से ब्लड शुगर की मात्रा को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता हैं। लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

पाचन तंत्र मजबूत होता है

मूली के सेवन से पेट संबंधी परेशानियों को ठीक किया जा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में अघुलनशील फाइबर मौजूद होता है। फाइबर युक्त भोजन के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

हड्डियां मजबूत होती हैं

एक्सपर्ट्स के अनुसार, मूली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है अगर आप हड्डियों की कमजोरी से परेशान है तो आपको मूली का सेवन जरूर करना चाहिए।

इम्यूनिटी मजबूत होती है

मौसम में बदलाव होते ही सबसे ज्यादा असर हमारी इम्यूनिटी पर पड़ता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में मूली को शामिल कर सकते हैं।

अनिद्रा की समस्या दूर होती है

जानकारों का मानना है कि मूली खाने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान है तो आपको अपनी डाइट में मूली को जरूर शामिल करना चाहिए।

यूनरी से जुडी प्रॉब्लम दूर होता है

यूनरी से जुडी प्रॉब्लम में मूली का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में अगर आपको भी ऐसी परेशानी है तो मूली का सेवन करना चाहिए।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच