हींग (फोटो.सोशल मीडिया)
लाइफस्टाइल

Hing Controversy: 'दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स' लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

TasteAtlas Hing Controversy: मशहूर फूड गाइड TasteAtlas ने हींग को दुनिया के सबसे बदबूदार खाद्य पदार्थों की सूची में शामिल किया है। इस लिस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने बहस छेड़ दी।

रीता राय सागर

Stinkiest Food Hing: भारतीय रसोई में हींग या Asafoetida का इस्तेमाल न केवल खाने में बल्कि कई प्रकार के सेहत संबंधी उपचार के लिए भी किया जाता रहा है। हींग का उपयोग दाल, सब्जी और कई पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। हालांकि इसकी तेज गंध हमेशा से लोगों के बीच चर्चा का विषय रही है।

अब एक बार फिर भारतीय खानों का स्वाद बढ़ाने वाला हींग सुर्खियों में है, क्योंकि मशहूर फूड गाइड टेस्ट एटलस ने इसे 'The World's Stinkiest Foods' यानी दुनिया के सबसे बदबूदार खाद्य पदार्थों की सूची में शामिल किया है।

टेस्ट एटलस ने अपनी सूची में हींग को ‘Pungent Raisin Spice’ यानी तीखी गंध वाले मसाले के रूप में बताया है। हालांकि, इस सूची में हींग को कोई रेटिंग नहीं दी गई है।

क्यों बनाई गई ऐसी लिस्ट?

टेस्ट एटलस ने इंस्टाग्राम में किए पोस्ट में लिखा है कि तेज गंध वाले कई पारंपरिक खाद्य पदार्थ लोगों को चौंकाने के लिए नहीं बनाए गए थे। ये सदियों पहले भोजन को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए थे। पोस्ट में कहा गया कि रेफ्रिजरेशन के दौर से पहले लोग भोजन को सुरक्षित रखने के लिए फर्मेंटेशन, नमक और अन्य पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करते थे। इसी वजह से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे कई खाद्य पदार्थ विकसित हुए, जिनकी गंध काफी तेज होती है।

इंटरनेट पर बंटी लोगों की राय

जैसे ही TasteAtlas की यह सूची सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई, इस पर बहस छिड़ गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कई भारतीयों ने हींग को भारतीय भोजन का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि इसकी खुशबू खाना बनने के बाद पूरी तरह बदल जाती है और यही मसाला दाल व सब्जियों का स्वाद बढ़ाता है।

वहीं कुछ विदेशी यूजर्स ने हींग की कच्ची गंध को काफी तीखा बताया। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में पूछा, Asafoetida? Seriously?, जबकि कुछ ने कहा कि इसकी महक भले ही तेज हो, लेकिन पकने के बाद इसका स्वाद शानदार होता है।

भारतीय रसोई में हींग का महत्व

हींग का इस्तेमाल भारतीय व्यंजनों, खासकर दाल, कढ़ी, सांभर, कचोरी और कई सब्जियों में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में भी हींग को पाचन के लिए लाभकारी माना गया है। इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही खाने का स्वाद और सुगंध बदल देती है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज