लाइफस्टाइल

प्यार की खूबसूरती निशानी ताजमहल, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली : हम सब जानते है, ताजमहल को विश्व के सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक कहां जाता है। इसके दीवाने न केवल भारत में है बल्कि पूरी दुनिया भर से लोग यहां ताजमहल का दीदार करने आते है। ताजमहल को प्यार की अमर निशानी कहां जाता है। सन 1632 में शुरू हुए ताजमहल की कहानी बेहद रोचक है। आपको बता दें कि 1632 में शुरू हुआ ताजमहल का निर्माण कार्य 1656 में पूर्ण हुआ। 

साल 1983 में यूनेस्को ने ताजमहल को विश्व धरोहर घोषित किया। ऐसा कहां जाता है कि शाहजहां के शासनकाल में वास्तुकला का पुनर्जागरण हुआ था। शाहजहां ने कई विश्व प्रसिद्ध धरोहरों का निर्माण किया है। इनमे जामा मस्जिद, लाल किला, ताजमहल यह मुख्य रूप से शामिल है। ताजमहल के बारे में हम सब जानते है लेकिन आज इससे जुड़े जो रोचक बातें हम आपको बताने जा रहे है , इसके बारें शायद आप पता नहीं हों, तो चलिए जानते है दुनिया की खूबसूरत वास्तुकला और प्यार का प्रतीक ताजमहल से जुडी मह्त्वपूर्ण बातें.....

ताजमहल से जुड़ी रोचक बातें 

1. हम सब यह बात जानते है की ताजमहल के निर्माण के बाद कारीगर उस्ताद अहमद लाहौरी के हाथ काट दिए गए थे। लेकिन हम आपको बता रहे है की यह बात बिल्कुल गलत है, क्योकि ताजमहल के निर्माण के बाद उस्ताद अहमद लाहौरी ने रेड फोर्ड का भी निर्माण किया है।

2. ताजमहल का इतना खूबसूरत निर्माण करने के लिए बहुत मेहनत लगी है। ताजमहल के निर्माण के लिए संगमरमर के पत्थरों पर बारीक़ नक्काशी कार्य करने के लिए पुरे 17 साल लगे थे।

3. उस समय ताजमहल के निर्माण के लिए कुल 32 मिलियन की लागत आयी थी। वर्तमान समय में इसकी कीमत 1 बिलियन डॉलर है। 

4. आपको बता दें कि इतिहासकारों की मानें तो कुतुबमीनार की तुलना में ताजमहल की लंबाई अधिक है। ऐसा मन जाता है कि प्यार का प्रतीक ताजमहल कुतुबमीनार से तक़रीबन 5 फीट अधिक ऊंचा है। 

5. ताजमहल के दीवार पर जो हस्तलिपि छंद है वो कुरान शरीफ से लिया गया था। कुरान शरीफ इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रंथ है। 

6. आप जानकर बेहद हैरान होंगे लेकिन ताजमहल के निर्माण हाथियों का बड़ा योगदान रहा है। इतिहासकारों का इस बारें में कहना है कि 1000 हाथियों ने माल ढुलाई का काम किया था। 

7. विश्व में प्रसिद्ध इस नायब खूबसूरत ताजमहल का निर्माण करने के लिए 22 हजार मजदूर लगे थे। इनके बहुत श्रम करने के बाद ताजमहल जैसे खूबसूरत वास्तु का निर्माण हुआ है। 

8. ताजमहल में जड़ी गयी जो पत्थरें है उन्हें चीन, तिब्बत, श्रीलंका और भारत के अन्य जगहों से मंगवाया गया था। 

9. ऐसा कहा जाता है की शाहजहां काले रंग के ताजमहल निर्माण करना चाहते थे, लेकिन उनके बेटे ने मध्यस्थताकरके सफ़ेद रंग के ताजमहल का निर्माण करवाया था। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे