जन्माष्टमी पर बनाएं केसर पेड़ा की रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

अब घर में मिलेगा मथुरा के केसर पेड़ा का स्वाद, जन्माष्टमी पर ऐसे करें तैयार

Kesar Peda Recipe: मथुरा के कृष्ण मंदिरों में मावा का पेड़ा या केसर पेड़ा का भोग लगाया जाता है। कहते है कि, यह भगवान श्रीकृष्ण का पसंदीदा भोग है जिसे घर की पूजा में भी आप लगा सकते है।

दीपिका पाल

Kesar Peda Recipe: भादो के महीने में भी व्रत-त्योहार की चमक देखने के लिए मिलती है। आने वाली 16 अगस्त 2025 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानि जन्माष्टमी मनाई जाने वाली है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था जिसे कान्हा की जन्मस्थली के तौर पर जाना जाता है। जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में खास नजारा देखने के लिए मिलता है वहीं कृष्णजी के पसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाता है।

मथुरा के कृष्ण मंदिरों में मावा का पेड़ा या केसर पेड़ा का भोग लगाया जाता है। कहते है कि, यह भगवान श्रीकृष्ण का पसंदीदा भोग है जिसे घर की पूजा में भी आप लगा सकते है। आज हम आपको केसर पेड़ा आसान तरीके से तैयार करने की रेसिपी के बारे में बता रहे है।

जानिए जन्माष्टमी पर केसर पेड़ा बनाने की परफेक्ट रेसिपी

आप जन्माष्टमी के मौके पर केसर पेड़ा आसान विधि के साथ बना सकते है जिसकी रेसिपी इस प्रकार है....

  • मावा यानी खोया, तकरीबन 2 कप.
  • आधा कप पिसी हुई चीनी
  • एक चौथाई चम्मच हरी इलायची का पाउडर या फिर 5-6 इलायची ले लें,
  • 1 चौथाई छोट चम्मच केसर यानी 8-9 धागे,
  • थोड़ा सा देसी घी, 8-10 पिस्ता।

जानिए कैसे तैयार करें केसर पेड़ा

  1. सबसे पहले एक कटोरी में चार छोटे चम्मच दूध में केसर को भिगोकर अलग रख दें।
  2. मावा का हाथों से चूरा बना लें और एक थाली में देसी घी लगाकर तैयार करके रख दें।
  3. साबुत इलायची हैं तो छिलके अलग करके पीसकर पाउडर बना लें, पिस्ता को छीलकर बारीक काटकर रख लें।
  4. मावा को एक चौड़े-बड़े और भारी तले के नॉन स्टिक पैन या फिर कड़ाही में मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए गोल्डन होने तक भून लें।
  5. अगर बर्तन ज्यादा गर्म हो जाए तो आंच को लो कर दें।
  6. अब इसे घी लगी थाली में फैलाकर 20 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  7. जब मावा पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसमें केसर वाला दूध।इलायची पाउडर और पिसी चीनी मिला दें।
  8. इसे अच्छी तरह से मसल लें और फिर क्लिंग रैप से ढककर कुछ देर (तकरीबन 25 मिनट) के लिए फ्रिज में रखें। इसके बाद निकालकर
  9. अच्छे से गूथें और फिर उससे मनमुताबिक पेड़ा बना लें। इसे पिस्ता से गार्निश करें।

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी