दाल मखनी बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Dhaba Style Dal Makhani Recipe: खाने के शौकीन एक से बढ़कर एक वैरायटी टेस्ट करते है। भारतीयों का खाने और अतिथियों को खिलाने का होता है। चाहे बात मिठाई की हो या फिर तीखी और मसालेदार सब्जी की, यहां ढेरों वैरायटीज हैं। दाल मखनी के चर्चे तो आपने सुने होंगे लेकिन क्या आपने इसे घर में बनाया है कभी। ढाबा वाली दाल मखनी की बात ही कुछ और होती है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ स्वाद में घर की दाल मखनी में लेकर आना चाहते है तो आज हम आपको बनाने का आसान तरीका बताएंगे। इसकी मलाईदार ग्रेवी, गाढ़ा स्वाद और देसी मसालों की खुशबू स्वाद को बढ़ाने का काम करती है। ये एक ऐसी रेसिपी है जो हर किसी को पसंद आती है।
जानिए दाल मखनी बनाने का तरीका
क्या चाहिए बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- साबुत उड़द दाल (काली दाल)- 1 कप
- राजमा एक चौथाई कप
- पानी भिगोने और पकाने के लिए
- नमक स्वाद अनुसार
- अदरक और लहसुन पेस्ट एक बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च दो बारीक कटी हुई
- तीन टमाटर की प्यूरी बना लें
- प्याज दो बारीक कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच
- गरम मसाला आधा छोटा चम्मच
- मक्खन तीन बड़े चम्मच
- क्रीम तीन से चार बड़े चम्मच
- तेल एक बड़ा चम्मच
- कसूरी मेथी एक छोटा चम्मच (हल्का भुना और कुचला हुआ)
- हरा धनिया गार्निश करने के लिए
दाल मखनी बनाने की आसान विधि
- दाल मखनी बनाने के लिए उड़द दाल और राजमा को अच्छे से धोकर सात से आठ घंटे या रातभर के लिए भिगो दें।
- अब प्रेशर कुकर में दाल, राजमा, चार कप पानी और थोड़ा नमक डालकर पांच से छह सीटी आने तक पका लें।
- दाल को हल्का-सा मैश कर लें।
- अब एक कड़ाही में तेल और दो बड़े चम्मच मक्खन गरम करें।
- इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भून लें।
- अब अदरक और लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक भून लें।
- इाके बाद टमाटर प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मसाला गाढ़ा होने तक भून लें।
- अब पकी हुई दाल और राजमा को मसाले में डालें।
- इसके बाद एक से दो कप पानी डालकर धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट तक पकने दें ताकि स्वाद अच्छे से मिल जाए।
- इसके बाद गरम मसाला, कसूरी मेथी और बचा हुआ एक बड़ा चम्मच मक्खन डालें।
- अब क्रीम डालकर दो से तीन मिनट और पकाएं।
- आपकी दाल मखनी तैयार हो गई है।
- अब इसे हरे धनिये से सजाकर गरम-गरम नान, रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकती हैं।