लाइफस्टाइल

'रामनवमी' पर भगवान श्रीराम को चढ़ाएं 'इस' पंचामृत का भोग, सामग्री और बनाने का तरीका जानिए

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

'रामनवमी' का त्योहार इस साल 10 अप्रैल, रविवार को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन घर-घर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन प्रभु श्रीराम की विशेष पूजा की जाती है। अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए भक्त अलग-अलग तरह के भोग लगाते हैं कोई मिठाई बनाकर चढ़ाता है तो कोई पारंपरिक तौर पर बनने वाला प्रसाद पंजीरी बनाता है।

इस अवसर पर पंचामृत भी खासतौर पर बनाया जाता है। आप भी अगर 'रामनवमी' पर प्रसाद के तौर पर पंचामृत का भोग लगाना चाहते हैं और अब तक आपने कभी इसे बनाया नहीं है, तो हम आपको पंचामृत बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, इसकी मदद से काफी आसानी से आप भोग के लिए पंचामृत बना सकते हैं।  

सामग्री

  • दूध- 1/2 कप
  • दही- 1/2 कप
  • घी- 1 टी स्पून
  • शहद- 1 टेबलस्पून
  • चीनी- 1 टेबलस्पून
  • तुलसी पत्ता- 2

बनाने की विधि

'रामनवमी' के विशेष अवसर पर भगवान को भोग लगाने के लिए अगर आप 'पंचामृत' बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक गहरे तले वाला बर्तन लें और उसमें दही डाल दें। इसके बाद दही को अच्छी तरह से फेंट लें. ध्यान रहे कि दही को ज्यादा पतला नहीं करना है, दही को इतना ही फेंटना है कि उसमें थोड़ा सा गाढ़ापन बना रहा है। अब इसके बाद दही में दूध डालें और चम्मच की मदद से दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

अब इस मिश्रण में शहद और एक चम्मच घी डालकर अच्छे से मिलाते हुए फेंट लें। आखिर में पंचामृत में चीनी डालकर मिक्स करना है। पंचामृत में चीनी को तब तक घोलना है जब तक कि वह उसमें पूरी तरह से घुल ना जाए। इस तरह भगवान को भोग लगाने के लिए आपका पंचामृत प्रसाद बनकर तैयार हो चुका है। इसमें आखिर में तुलसी के पत्ते तोड़कर डाल दें।  बता दें कि तुलसी का धार्मिक तौर पर काफी महत्व है, इसी वजह से इसका इस्तेमाल पंचामृत में किया जाता है।

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की

IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान

दिल्ली AIIMS में 15 साल की तन्वी ने तोड़ा दम, परिवार ने डॉक्टर्स पर लगाए आरोप, FIR और नार्को टेस्ट की मांग

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया कृष्णाष्टकम का श्लोक