श्रीखंड बनाकर लगाएं भोग (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

'गणेश चतुर्थी' पर गणपति को चढ़ाएं अपने हाथ से बना स्वादिष्ट श्रीखंड, यहां है इसकी आसान रेसिपी

हर साल देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता हैं। कहा जाता है कि, भगवान गणपति की उपासना से हर काम सिद्ध होते हैं और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन के विघ्न बाधा दूर होने के साथ-साथ सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। इन 10 दिनों में भगवान गणेश जी को अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है।

दीपिका पाल

बुद्धि, शुभता व सिद्धि के दाता भगवान गणेश का 10 दिवसीय उत्सव का आरंभ 7 सितंबर 2024 शनिवार से होने जा रहा हैं। कहा जाता है कि, भगवान गणपति की उपासना से हर काम सिद्ध होते हैं और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन के विघ्न बाधा दूर होने के साथ-साथ सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। इन 10 दिनों में भगवान गणेश जी को अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है।

सभी लोग मिलकर बप्पा के लिए तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाते हैं। आप भी बप्पा को भोग लगाने के लिए अपने घर पर स्वादिष्ट श्रीखंड बना सकते है। आइए जानें इसे बनाने की विधि-

श्रीखंड बनाने के लिए सामग्री

1 किलो ताजा गाढ़ा दही जो ज्यादा खट्टा न हो,

चीनी पाउडर स्वादानुसार

1/2 कप दूध

1/2 कप क्रीम

1/2 चम्मच काले इलायची पाउडर

1/4 चम्मच केसर

2 टेबल स्पून कटे हुए बादाम

पिस्ता

काजू

1/4 चम्मच पिसी हुई दालचीनी

बनाने की विधि

श्रीखंड बनाने के लिए सबसे पहले तो दही को एक मलमल के कपड़े या या किसी जाली वाले छानने में डालकर अच्छे से छान लें ताकि दही सेएक्स्ट्रापानी निकल जाए और दही गाढ़ा हो जाए।

अब एक बर्तन में इस दही को डालें और इसमें चीनी का पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। अगर दही बहुत गाढ़ा हो गया है तो इसमें आप दूध डालें, ताकि मिश्रण थोड़ा पतला हो जाए। अब स्वाद और रंग के लिए इसमें इलायची पाउडर, भिगोया हुआ केसर डालें।

आप चाहें तो इसमें दालचीनी औरवेनिला एक्सट्रैक्टभी मिला सकते हैं। अब इसे अच्छे से मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें क्रीम भी मिला सकते हैं। जिससे श्रीखंड और भी ज्यादा मलाईदार हो जाएगा।

अब सही से मिलाने का बाद इसे एक बर्तन में ढक कर फ्रिज में ठंडा होने के लिए कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद इसमें कटे हुए मेवे जैसे कि काजू, बाजार और पिस्ता डालें। लीजिए बनकर तैयार है 'स्वादिष्ट श्रीखंड'।

लेखिका-सीमा कुमारी

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला