ब्लड शुगर चेक करते हुए महिला (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

रात में नींद टूटने और शुगर बढ़ने की असली वजह है आपका ब्रेकफास्ट; जानें कैसे

High Blood Sugar at Night Causes: आजकल गलत ब्रेकफास्ट की आदतें ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाने के साथ-साथ रात में बार-बार नींद टूटने की वजह बन रही है।

प्रीति शर्मा

How Breakfast Affects Blood Sugar: अक्सर लोग रात को कम खाते हैं ताकि ब्लड शुगर कंट्रोल रहे लेकिन फिर भी सुबह शुगर लेवल हाई मिलता है। इसके लिए आपका डिनर नहीं बल्कि पूरे दिन का मेटाबॉलिज्म जिम्मेदार है।

अगर आप डायबिटीज या प्री-डायबिटीज से जूझ रहे हैं और रात को हल्का खाना खाने के बाद भी सुबह हाई शुगर लेवल से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ब्लड शुगर का अचानक बढ़ना (ग्लूकोज स्पाइक) केवल आपके आखिरी भोजन पर निर्भर नहीं करता बल्कि यह आपके पूरे दिन की डाइट का परिणाम होता है।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने बताया है कि आपका मेटाबॉलिज्म पूरे दिन का हिसाब रखता है सिर्फ रात का नहीं। इसलिए दिन की शुरुआत में प्रोटीन पर फोकस करें तो रात में ग्लूकोज स्पाइक की चिंता काफी कम हो जाएगी। ये तरीका डायबिटीज, प्री-डायबिटीज या वजन कंट्रोल करने वालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है।

रात को शुगर बढ़ने का असली कारण

रात में अचानक ग्लूकोज बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें शाम-रात में शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी या इंसुलिन का असर कम हो जाता है लिवर रात में ज्यादा ग्लूकोज बनाता और छोड़ता है। नींद के दौरान कोर्टिसोल और ग्रोथ हार्मोन बढ़ने से भी शुगर लेवल प्रभावित होता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

क्या है सेकंड मील इफेक्ट

कई नई स्टडीज और कंट्रोल्ड ट्रायल से पता चला है कि दिन के शुरुआती भोजन में ज्यादा प्रोटीन लेने से ये समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। इसे सेकंड मील इफेक्ट कहा जाता है। जब नाश्ते या लंच में पहले प्रोटीन ज्यादा खाया जाता है तो बाद के खाने के लिए इंसुलिन का असर बेहतर होता है शाम को ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव कम रहता है और रात भर लिवर से ग्लूकोज का रिसाव कम होता है।

रिसर्च में दावा

जिन लोगों ने ज्यादा प्रोटीन वाला नाश्ता किया उनके डिनर के बाद ग्लूकोज लेवल काफी कम रहा जबकि कम प्रोटीन नाश्ते वाले ग्रुप में डिनर एक जैसा होने के बावजूद स्पाइक ज्यादा देखा गया। इसका मतलब साफ है कि रात का खाना कितना भी हल्का क्यों न हो कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटर में स्पाइक दिखता है। इसी वजह से बिना वजह नींद टूटना या सुबह खाली पेट हाई शुगर होता है।

एक्सपर्ट ने ग्लूकोज स्पाइक की समस्या से निपटने के आसान और कारगर टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि नाश्ते में 25 से 35 ग्राम प्रोटीन जरूर लें। इसके लिए डाइट में अंडे, दही, पनीर, दाल, चिकन, स्प्राउट्स आदि को शामिल करें। दोपहर के भोजन की थाली में भी पहले प्रोटीन खाएं फिर कार्ब्स लें।

अगर आप सुबह खाली पेट हाई शुगर या रात में बेचैनी महसूस कर रहे हैं तो डिनर की जगह नाश्ते पर ध्यान देना शुरू करें। अगर आपको ज्यादा समस्या है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए