कभी भी शेयर न करें अपना मेकअप किट किसी से,(सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

कभी भी शेयर न करें अपना मेकअप किट किसी से, हो सकता है खतरनाक

लड़कियां कई बार आपना मेकअप किट फ्रेंड्स के साथ शेयर करती हैं और ये हर कोई करता, लेकिन क्या आप जानते है कि ऐसा करना अपके लिए भारी पड़ सकता है।

सीमा कुमारी

Skin Care Tips: कहीं कोई फंक्शन हो या फिर त्योहार, मेकअप की बात आते ही लड़कियां कई बार आपना मेकअप किट फ्रेंड्स के साथ शेयर करती हैं और ये हर कोई करता, लेकिन क्या आप जानते है कि ऐसा करना अपके लिए भारी पड़ सकता है। शेयरिंग अच्छी बाता है लेकिन, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें शेयर नहीं किया जाना बीमारी कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि इससे और क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

आंखों की समस्या

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप अपना मस्कारा किसी के साथ शेयर करते हैं तो इससे आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। जैसे कि कंजंक्टिवाइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है।

स्किन प्रॉब्लम्स

मेकअप शेयर करने से जुड़ा सबसे पहला खतरा आपकी त्वचा में बैक्टीरिया और वायरस एक दूसरे से फैल सकता है। इससे कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे कि एक्जिमा या हीव्स हो सकती है।

होंठों पर दाने

अगर आप लिपस्टिक शेयर करते हैं तो आपके होंठों पर इंफेक्शन हो सकता है। जैसे कि आपके होठों पर दाने हो सकते हैं या फिर छाले हो सकते हैं। इसके अलावा होंठों के आस-पास की स्किन भी प्रभावित हो सकती है और ये गंभीर रूप लेकर लंबा समय ले सकता है।

एलर्जी

लिपस्टिक, ब्रश, मस्कारा जैसे मेकअप उत्पादों को शेयर करने से आपकी त्वचा और होंठ पर एलर्जी हो सकती है। जैसे की जलन, खुजली और दर्द, इसलिए कोशिश करें की आप अपना मेकअप किट किसी के साथ शेयर न करें चाहे वह कितना भी खास क्यों न हो।

इंफेक्शन का खतरा

इंफेक्शन का खतरा मेकअप शेयर करने से ज्यादा हो सकता है। जैसे कि आई इंफेक्शन या फिर स्किन इंफेक्शन जो कि मेकअप शेयरिंग के जरिए आसानी से शेयर हो सकता है। जैसे कि काजल के जरिए या किसी मेकअप ब्रश के जरिए जिससे दूसरे की स्किन में होने वाली दिक्कतें आपकी स्किन तक पहुंच जाए।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप अपना मेकअप किट शेयर कर रहें हैं, तो यूज करने से पहले ब्रश और स्पंज को अच्छे से साफ कर लें।

1. अगर कोई व्यक्ति इंफेक्टेड है, तो उसके साथ मेकअप किट कभी भी शेयर करें।

2. ज्यादा लिपस्टिक और काजल शेयर करने से बचें

3. मेकअप लगाने ले से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लें।

4. किसी के साथ पेंसिल काजल शेयर कर रहें हैं, तो उसके यूज करने के बाद उसे शार्प कर लें।

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO

अब सड़क नहीं पटरी से जुड़ेगा भूटान, भारत के 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर टिकी सबकी नजर

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ