गरबा हेयरस्टाइल फोटो.सोशल मीडिया
5 मिनट में बनने वाली इस हेयर स्टाइल में आगे की दोनों तरफ से पतली लटें लेकर छोटी-छोटी चोटियां बनाएं। इनमें रंगीन धागा गूंथकर पीछे पिन कर दें और बाकी बाल खुले रखें। हल्के वेवी बालों पर यह स्टाइल खास अच्छा लगेगा।साइड पार्टिंग करके आगे की एक लट को पीछे की ओर ट्विस्ट करें और सजावटी पिन से फिक्स कर दें। दूसरी तरफ बाल खुले रखें। यह बॉब कट पर भी बन सकती है और डांस के दौरान चेहरे पर बाल आने से बचाती है।सिर के ऊपर दोनों तरफ छोटे-छोटे सेक्शन लेकर दो मिनी बन बनाएं। बाकी बाल खुले छोड़ दें। यह क्यूट और थोड़ा मॉडर्न लुक है, जो यंग और प्लेफुल गरबा आउटफिट के साथ जंचेगा।शोल्डर-लेंथ बालों को गर्दन के पास समेटकर छोटा लो बन बनाएं और बॉबी पिन से अच्छी तरह फिक्स करें। बन के चारों ओर सिल्वर हेयर चेन या छोटी ज्वेलरी लगाएं। बालों को हल्का वेवी या नेचुरल टेक्सचर में खुला रखें और रंगीन बीड्स या छोटे टैसल वाला एथनिक हेडबैंड लगाएं। यह सबसे आसान विकल्प है, खासकर जब तैयार होने का समय कम हो।