कंगना रानौत फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

National Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां

Handloom Saree: कंगना रनौत का हैंडलूम साड़ियों के प्रति प्यार उनके अलग-अलग लुक्स में साफ नजर आता है। पटोला से लेकर पोचमपल्ली इकत तक, उनके ये 5 ट्रेडिशनल साड़ी लुक्स भारतीय बुनाई को प्रोमोट करते हैं।

रीता राय सागर

National Handloom Day 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के सभी फैशन सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन साड़ियों के मामले में उनका फैशन सेंस अव्वल दर्जे का होता है। कंगना ने हैंडलूम साड़ियों को इतने स्टाइलिश तरीके से पहना है कि हर लड़की उसे कॉपी कर सकती है।

खासकर साड़ियों के मामले में उनका स्टाइल पारंपरिक भारतीय बुनाई और मॉडर्न पावर ड्रेसिंग का खूबसूरत मेल दिखाता है। उनके कलेक्शन में पटोला, पोचमपल्ली इकत, खादी और कांजीवरम जैसी अलग-अलग भारतीय टेक्सटाइल परंपराओं की झलक देखने को मिलती है।

नेशनल हैंडलूम डे के मौके पर कंगना के ऐसे ही 5 हैंडलूम साड़ी लुक्स पर नजर डालते हैं, जिनसे आप अपने एथनिक वॉर्डरोब के लिए स्टाइलिंग इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

पटोला साड़ी

Rising Bharat Summit 2026 में कंगना ने मस्टर्ड येलो पटोला साड़ी पहनी थी। साड़ी पर ज्योमेट्रिक पैटर्न और रेड बॉर्डर था, जिसे उन्होंने गोल्ड डिटेलिंग वाले रेड ब्लाउज के साथ पेयर किया। ट्रेडिशनल झुमकों, बिंदी और मिनिमल मेकअप ने लुक को क्लासी बनाया। पटोला गुजरात की प्रसिद्ध डबल-इकत बुनाई परंपरा से जुड़ी है।

पटोला साड़ी

देशी उन साड़ी और कुल्हू टोपी

संसद में कंगना कई बार भारतीय और खासतौर पर हिमाचली टेक्सटाइल को अपने लुक का हिस्सा बना चुकी हैं। उन्होंने अपनी मंडी लोकसभा सीट की कारीगर महिलाओं द्वारा तैयार की गई देसी ऊन की साड़ी भी पहनी। इसके साथ हिमाचली जैकेट, शॉल और कुल्लू टोपी जैसे पारंपरिक एक्सेसरीज को स्टाइल किया।

पोचमपल्ली इक्कत साड़ी

इंडिगो पोचमपल्ली इकत साड़ी में कंगना ने ट्रेडिशनल वीव को बेहद स्मार्ट तरीके से कैरी किया। ब्लू ब्लाउज और ब्राउन लोफर्स के साथ उनका लुक फॉर्मल और एलिगेंट नजर आया। यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हो सकता है जो ऑफिस या मीटिंग में भी हैंडलूम पहनना चाहती हैं।

पोचमपल्ली इकत साड़ी

खादी साड़ी

खादी को कंगना ने एक सॉफ्ट और फ्रेश अंदाज दिया। उनकी स्ट्राइप्ड खादी साड़ी में पिंक, ऑरेंज और व्हाइट शेड्स के साथ ग्रीन बॉर्डर और ब्लू मोटिफ्स नजर आए। उन्होंने इसे नैचुरल क्रीम शेड के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना, जिससे पूरा लुक सिंपल लेकिन स्टाइलिश बना।

खादी साड़ी

कांजीवरम साड़ी

कंगना अकसर कांजीवरम साड़ी पहनती है। उनका पिंक कांजीवरम लुक भी खासा खूबसूरत रहता है। इन साड़ियों को वो ट्रेडिशनल ज्वेलरी औऱ अपने खास अंदाज के साथ कैरी करती हैं।

कांजीवरम साड़ी

हैंडलूम फैशन से लें कंगना से ये स्टाइलिंग टिप्स

  • हैंडलूम साड़ी के साथ मिनिमल या स्टेटमेंट ज्वेलरी चुनें।

  • ट्रेडिशनल साड़ी को लोफर्स, जैकेट या कोट के साथ मॉडर्न टच दिया जा सकता है।

  • हैवी साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज लुक को बैलेंस करता है।

  • रीजनल एक्सेसरीज जैसे कुल्लू टोपी या पारंपरिक शॉल पूरे लुक को खास बना सकते हैं।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

कौन हैं IAS दीप्ति मुखर्जी? जिन्होंने NEET पेपर लीक विवाद के बीच संभाली उच्च शिक्षा सचिव की कमान

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना

Weather Update: सावधान! यूपी-एमपी समेत 8 राज्यों में बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

गोलपोस्ट बदलना बंद करें राहुल गांधी, झारखंड मुद्दे पर संसद में मचा घमासान, जेपी नड्डा ने साधा निशाना