Mole sign meaning:हर व्यक्ति के शरीर में कहीं न कहीं तिल जरूर होता है। ये तिल सिर्फ़ दिखने के लिए नहीं होते है। इनका एक गहरा अर्थ होता है। ये हमें किसी व्यक्ति के चरित्र और जीवन के प्रति उसके दृष्टिकोण के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। आपके चेहरे पर तिल आपके बारे में क्या कहते है। आइए जानते है इस बारे-
सामुद्रिक-शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की नाक के बाईं ओर तिल होता है, वे अत्यंत कलात्मक होते हैं। ये लोग हमेशा नई-नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और अपनी तकनीकी दक्षता के लिए जाने जाते हैं। ऐसे लोग कम उम्र में ही अपने करियर में सम्मानजनक पद पर पहुंच जाते हैं।
अगर ये तिल किसी की नाक की दाईं ओर है, तो वह व्यक्ति बेहद खूबसूरत और आकर्षक होता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए यह तिल भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोग न सिर्फ खूबसूरत होते हैं, बल्कि इनकी वाणी भी मीठी होती है।
इन्हें संतान का सुख मिलता है और मायके द्वारा सहयोग मिलता है। ये लोग अपने जीवनसाथी से बेहद जुड़ाव महसूस करते हैं और उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।
सामुद्रिक-शास्त्र की मानें तो, जिन लोगों की नाक की नोंक पर तिल होता है, वे अपनी जिद्द और लक्ष्य प्राप्ति के लिए जाने जाते हैं। ये लोग तब तक रुकते नहीं हैं जब तक वे अपनी मंजिल को हासिल न कर लें।
इनके स्वभाव में थोड़ी चालाकी होती है, और ये दूसरों से काम निकलवाने में माहिर होते हैं। महिलाएं जिनकी नाक की नोक पर तिल होता है, वे बुद्धिमान और सफल मानी जाती हैं।
कहते हैं, अगर ये तिल किसी की नाक के बीच में हो, तो वह व्यक्ति अपने काम में किसी तरह की दखलंदाजी पसंद नहीं करता। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के होते हैं और जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहां सफलता प्राप्त करते हैं।