आलू मटर कढ़ी की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

घर पर बनाएं यूपी की फेमस गाजर मटर आलू की कढ़ी, सबको पसंद आएगा अलग कढ़ी का अंदाज

Carrot Peas Potato Kadhi: आपको हम यूपी की एक खास डिश गाजर मटर आलू की कढ़ी के बारे में बता रहे है जो घरवालों को काफी पसंद आएगी। कढ़ी खाने के शौकीन इस डिश को घर पर आसान तरीके से बना सकते है।

दीपिका पाल

Aloo Matar Kadhi Recipe: सर्दियों में हर कोई खाने के शौकीन होते है इसमें ही कढ़ी का सेवन करना हर किसी को पसंद होता है। अगर आप इसके साथ कुछ नया प्रयोग करना चाहते है तो आपको हम यूपी की एक खास डिश गाजर मटर आलू की कढ़ी के बारे में बता रहे है जो घरवालों को काफी पसंद आएगी। कढ़ी खाने के शौकीन इस डिश को घर पर आसान तरीके से बना सकते है।

जानिए आलू मटर और गाजर की कढ़ी बनाने की रेसिपी

आपको हम यहां पर आलू मटर और गाजर की कढ़ी बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है जो फायदेमंद हो सकती है। क्या चाहिए सामग्री

  • मेथी दाना- 1 चम्मच
  • आलू- 2 बड़े कटे हुए
  • प्याज- 1 कटी हुई
  • मटर- आधा कप
  • गाजर- 100 ग्राम
  • हल्दी- 1 चम्मच
  • सरसों का तेल-2 चम्मच
  • करी पत्ता
  • मठ्ठा- 2 कप
  • पानी
  • हींग
  • बेसन-2 से 3 चम्मच

जानिए यह रेसिपी बनाने की विधि

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक गहरा बर्तन लेना है।
  • इसमें आपको मेथी दाना डालना है।
  • इसके बाद आपको इसमें हींग और करी पत्ता डालना है।
  • फिर इसमें आपको प्याज डालकर अच्छे के भुनना है।
  • अब आपको इसमें मटर, आलू और गाजर को डालें और अच्छे से भुने।
  • इसे तब तक ढक्कर रखें जब तक सब्जियां थोड़ी नरम न हो जाएं।
  • फिर इसमें दही और पानी को अच्छे से मिलाना है।
  • इसके बाद आपको इसमें बेसन, हल्दी, मिर्च और नमक डालकर इसका बेटर तैयार करना है।
  • जब आपकी सब्जियां अच्छे से पक जाएं, तो इसमें बेसन और दही के घोल को डालें और इसे पकने के लिए छोड़ दें।
  • इसमें आप जरूरत के अनुसार नमक, मिर्ची और डाल सकती हैं।
  • जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें सूखी लाल मिर्च के साथ घी का तड़का लगाएं।
  • फिर इसे गर्मा गरम सर्व करें।
  • इसे सर्व करने के लिए आप इसमें अच्छा घी का तड़का लगाएं।
  • फिर इसे मक्के या बाजरे की रोटी अच्छे से घी डालकर इसे सर्व करें।
  • इसे खाने के बाद आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा। साथ ही इसे खाने में मजा आएगा।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल