File Photo 
लाइफस्टाइल

सर्दी के दिनों में ऐसे बनाएं 'हल्दी-केसर दूध' और पीएं, शरीर में गर्मी के साथ-साथ बढ़ेगी इम्यूनिटी भी

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

सर्दी (Winter) का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम में केसर का दूध पीने से सेहत को कई फायदे मिलते है। इसके सेवन से स्ट्रेस (Stress) और तनाव भी दूर होता है। इसके अलावा, केसर में आयरन, विटामिन-C, कैल्शियम, विटामिन-B6, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, फोलेट और कॉपर जैसे गुण पाए जाते हैं।

ऐसे में आप यदि मौसमी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो केसर हल्दी वाला दूध बनाकर पी सकते हैं। खासकर सर्दी में शरीर को गर्माहट देने के लिए आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी के बारे में-

सामग्री

  • दूध - 3 गिलास
  • केसर - 9-10
  • हल्दी - 2 टीस्पून
  • बादाम -  1 कप
  • चीनी - 2 टीस्पून
  • सौंठ पाउडर - 1/2 चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले आप एक गिलास में दूध डालें।  इसके बाद दूध को गर्म करने के लिए रख दें।
  •  3-4 मिनट में जैसे दूध में उबाल आना शुरू हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  • फिर दूध में हल्दी पाउडर, केसर और सौंठ पाउडर मिक्स करें। चम्मच की सहायता से सारे चीजों को दूध में अच्छे से घोल लें।
  • इसके बाद गैस का फ्लेम धीमा कर दें और दूध को कम से कम 5 मिनट के लिए पकने दें।
  • आपका स्वादिष्ट व हेल्दी हल्दी केसर वाला दूध बनकर तैयार है। बादाम के साथ गार्निश करके सर्व करें।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी