शुगर फ्री आइसक्रीम बनाने की विधि (सौ. डिजाइन फोटो) 
लाइफस्टाइल

Ice Cream Recipe: बिना शुगर के गर्मियों में बनाएं ये ठंडी-ठंडी आइसक्रीम, मिलेगा शरीर को भरपूर न्यूट्रिशन

अगर आप आइसक्रीम खाने के शौकीन है तो आपके लिए आज हम शानदार रेसिपी लेकर आए है जिसके जरिए आप बिना शुगर के भी ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का मजा ले पाएंगे।

दीपिका पाल

Ice Cream Recipe: गर्मियों के मौसम में जिस तरह से तापमान बढ़ता जाता है वैसे ही लोग गर्मी के ताप से बचने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करने लगते है ताकि सेहत को बेहतर रख सकें। गर्मी हो या फिर सर्दी, हर मौसम में आपको आइसक्रीम खाने के दीवाने मिल ही जाएगें। आइसक्रीम खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन कई फिटनेस फ्रीक लोग इस प्रकार की आइसक्रीम खाने से बचते है।

लोग मानते है कि, आइसक्रीम में शुगर की मात्रा होती है जो वजन को बढ़ा सकती है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी आइसक्रीम का सेवन कर पाना मुश्किल होता है। अगर आप आइसक्रीम खाने के शौकीन है तो आपके लिए आज हम शानदार रेसिपी लेकर आए है जिसके जरिए आप बिना शुगर के भी ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का मजा ले पाएंगे।

न्यूट्रिशन से भरपूर आइसक्रीम घर पर आसान विधि से बनाएं

घर पर आप न्यूट्रिशन से भरपूर आइसक्रीम बना सकते है इसके लिए आज हम सामग्री और रेसिपी की जानकारी दे रहे है जो इस प्रकार है...

  • बादाम, काजू, खजूर (मिठास के लिए),
  • कोको पाउडर,
  • ओट्स,
  • डार्क चॉकलेट और दूध,
  • चोको चिप्स (ऑप्शनल हैं)

जानिए आइसक्रीम घर पर बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले दूध को गर्म कर लें. अब एक बड़े बाउल में काजू, बादाम, कोको पाउडर, डार्क चॉकलेट, ओट्स समेत सीड्स निकाले गए खजूर भी डाल दें।
  • अब इसमें गर्म दूध डालें (दूध की मात्रा इतनी हो कि बाद आइसक्रीम का बेटर ज्यादा पतला न बने) और ढककर तकरीबन 20 मिनट रख दें। ध्यान रखें कि चोको चिप्स नहीं हैं तो कुछ नट्स यानी थोड़े से काजू-बादाम को बचाकर रख लें।
  • 20 से 25 मिनट के बाद बादाम को चम्मच से निकालकर अलग कर लें और इसके छिलके निकाल दें. अब सारी चीजों को एक साथ ब्लेंड कर लें ताकि ये स्मूद पेस्ट जैसा बन जाए।
  • अब इसे बाउल में ट्रांसफर करें. ऊपर से नट्स या फिर चोको चिप्स फैला दें और फॉइल पेपर से कवर करके कम से कम 10 से 12 घंटे के लिए फ्रीजर में डाल दें. ध्यान रखें कि कहीं से भी बाउल खुला हुआ न हो।
  • आइसक्रीम को बनाने का काम या तो बिल्कुल सुबह करें ताकि शाम को इसे इंजॉय किया जा सके या फिर रात में इसे बना सकती हैं।
  • इस तरह से आपको आइसक्रीम सेट करने के टाइम को लेकर परेशानी नहीं होगी।
  • आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाए तो इसे चोको चिप्स या फिर नट्स से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें. इस तरह से आपकी हेल्दी और टेस्टी आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी।

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद