लाइफस्टाइल

घर पर बनाएं 'कश्मीरी दम आलू', रेस्टोरेंट भूल जाएंगे खाने वाले, जानें रेसिपी

इस डिश को लोग खाना बेहद पसंद करते हैं।

काजल चोपड़े

-सीमा कुमारी

'दम आलू' कश्मीर (Kashmiri Dum Aloo) की फेमस डिश में से एक है। इस डिश को लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में आप घर ही कश्मीरी दम आलू बनाकर खाने का मजा ले सकते हैं। आइए जानिए इस बनाने की आसान रेसिपी-

सामग्री

  • छोटे आकार के आलू- 8-10
  • सरसों तेल- 2 बड़े चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च- 1 चम्मच
  • अदरक पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता- 3
  • दालचीनी-2 स्टीक
  • जीरा पाउडर-1 चम्मच
  • काली इलायची- 1
  • सौंफ पाउडर- 1 चम्मच
  • मेथी की पत्तियां- 1 छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत अनुसार
  • नमक- स्वाद अनुसार

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले आलू पर फोक की मदद से छोटे-छोटे छेद करके उबाल लें।
  2. अब पैन में तेल गर्म करके उबले आलू को 10-15 मिनट तक कुरकुरा होने तक भूनें।
  3. अलग पैन में सरसों तेल गर्म करके काली इलायची, दालचीनी और तेज पत्ते को भूनें।
  4. फिर इसमें कश्मीरी मिर्च पाउडर और थोड़ा पानी मिलाकर ग्रेवी बनाएं।
  5. तैयार ग्रेवी में तले हुए आलू डालकर अच्छे से मिलाएं।
  6. अब इसमें नमक और थोड़ा पानी डालकर मिलाएं।
  7. अब अदरक पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, सौंफ पाउडर और मेथी के पत्ते डालकर ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं।
  8. लीजिए आपके कश्मीरी दम आलू बनकर तैयार है।
  9. इसे सर्विंग डिश में निकालकर पूरी, पराठा, रोटी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा