बैली फैट (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Weight Loss Tips: ये मुट्ठी भर जादुई दाने पिघला देंगे पेट की जिद्दी चर्बी; जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Belly Fat Loss: बढ़ता वजन और पेट की जिद्दी चर्बी आजकल आम समस्या बन गई है जिसके पीछे अनियमित खानपान और कम शारीरिक गतिविधि जैसे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में कुछ खास बीजों को सही तरीके से डाइट में शामिल करना वजन घटाने में सहायक हो सकता है।

प्रीति शर्मा
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण मोटापा एक वैश्विक समस्या बन चुका है। लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और सख्त डाइट फॉलो करते हैं फिर भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद कुछ सुपर-सीड्स यानी छोटे-छोटे दाने बिना किसी साइड इफेक्ट के आपका वजन तेजी से घटा सकते हैं।
चिया सीड्स फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। जब आप इन्हें पानी में भिगोते हैं तो ये अपने वजन से 10 गुना ज्यादा पानी सोख लेते हैं। इन्हें खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे आप ओवरईटिंग (ज्यादा खाने) से बच जाते हैं।
अलसी के दाने छोटे जरूर हैं लेकिन इनमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये न केवल पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं बल्कि शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को जलाने में भी मदद करते हैं। इन्हें हल्का भूनकर पीस लें और रोजाना एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें।
मेथी दाना शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में माहिर है। रात भर पानी में भीगे हुए मेथी दाने सुबह खाली पेट चबाकर खाने और उसका पानी पीने से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है जिससे वजन तेजी से गिरता है।
कद्दू के बीज प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का खजाना हैं। ये आपकी मीठा खाने की क्रेविंग को कम करते हैं। शाम के नाश्ते में तली-भुनी चीजों की जगह एक मुट्ठी कद्दू के बीज खाना वजन घटाने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है।
सूरजमुखी के बीजों में विटामिन-ई और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। ये शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं जो मोटापे के पीछे का एक बड़ा कारण होता है। हालांकि इन बीजों को सीमित मात्रा में लें। इन बीजों में फाइबर ज्यादा होता है इसलिए इनके साथ पानी का सेवन ज्यादा करें।

रूस-यूक्रेन वॉर खत्म करने में मदद करेगा भारत, मॉस्को-कीव के संपर्क में नई दिल्ली, PM मोदी के प्रयासों पर नजरें

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार