लोहे के बर्तन अब होंगे चुटकियों में साफ (सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

लोहे के बर्तन अब होंगे चुटकियों में साफ, जान लीजिए किचन के ये खास नुस्खें

दीपिका पाल

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हर भारतीय घर में लोहे के कुछ न कुछ बर्तन जरूर देखने को मिल जाते है। लोहे की चीजों (Iron Utencils) को हमेशा एक स्पेशल केयर की जरूरत होती है क्योंकि, इनमें जंग लगने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में अगर आप भी खाना पकाने के लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं तो आज हम आपके लिए लोहे के बर्तनों को साफ करने और उनको जंग लगने से बचाने के तरीके लेकर आए हैं जिनको आजमाकर आपके लोहे के बर्तन में सालों साल जंग से बचे रहते हैं, तो आइए

जान लें लोहे के बर्तनों को साफ करने और जंग लगने से बचाने के आसान तरीके-

  • जानकारों के अनुसार, लोहे की चीजों से जंग रिमूव करने के लिए आप सैंड पेपर की मदद ले सकते है।   इसके लिए जंग लगी खिड़की या दरवाजे को पोछ कर साफ कर लें। अब इस पर सैंड पेपर रब करें। कुछ देर तक सैंड पेपर रगड़ने से जंग पूरी तरह से छूट जाएगा और घर के दरवाजे-खिड़की चमकने लगेंगे।
  • चूना पाउडर का इस्तेमाल करके भी बहुत ही आसानी से लोहे पर लगे जंग को साफ किया जा सकता है।  चूना पाउडर से जंग को साफ करने के लिए बोरेक्स पाउडर और चूना पाउडर को बराबर मात्रा में मिला लें।   अब इसमें पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और जंग वाली जगह पर 5 मिनट तक लगा रहने दें। 5 मिनट बाद सैंडपेपर से लोहे को रगड़कर साफ करें।  
  • लोहे के बर्तनों को साफ करने और उनको जंग लगने से बचाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी काफी कारगर नुस्खा हो सकता है। इसके लिए 1 कटोरी पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर घोल तैयार करें। इस घोल को जंग वाली जगह पर अप्लाई करें। कुछ देर बाद ब्रश से साफ करने पर जंग रिमूव हो जाएगा।
  • इन सभी के अलावा आप सफेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते है। एसिडिक नेचर का होने के कारण सफेद सिरका लोहे से जंग हटाने के साथ-साथ स्टील का जंग रिमूव करने का भी असरदार तरीका है।
  • इसके लिए सबसे पहले सिरके को स्प्रे बोतल में भरें। अब जंग लगी खिड़की और दरवाजे पर सिरके को स्प्रे कर दें। कुछ देर बाद सैंड पेपर से रगड़ने पर लोहे और स्टील की चीजों पर लगा जंग आसानी से छूट जाएगा।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल