गणेश चतुर्थी पर बनाएं साबूदाना अप्पे (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

गणेशोत्सव व्रत के लिए बनाएं ‘साबूदाना अप्पे’, बनाना बड़ा है आसान, हेल्थ के लिए फायदेमंद भी, जानिए रेसिपी

अगर आप शाम के नाश्ते या यूं ही स्नैक्स के तौर पर जल्दी बनने वाली आसान रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो 'साबूदाना अप्पे' (Sabudana Appe) बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। ऐसे में शिवरात्रि हो, जन्माष्टमी या नवरात्रि, किसी भी व्रत में ज्यादातर लोग साबूदाना या आलू से बनी चीजें खाते हैं।

दीपिका पाल

बुद्धि एवं शुभता के देव भगवान गणेश को समर्पित ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi 2024) का पावन पर्व जल्द आने वाला है। ‘गणेश चतुर्थी” के पावन अवसर पर भक्तगण रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश को प्रसन्न करने और मनोवांछित कामना की पूर्ति के लिए व्रत रखते हैं।

ऐसे में शिवरात्रि हो, जन्माष्टमी या नवरात्रि, किसी भी व्रत में ज्यादातर लोग साबूदाना या आलू से बनी चीजें खाते हैं। अगर आप शाम के नाश्ते या यूं ही स्नैक्स के तौर पर जल्दी बनने वाली आसान रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो 'साबूदाना अप्पे' बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। कम तेल/ घी में बनने वाले साबूदाना अप्पे किसी के भी पसंदीदा फूड लिस्ट में तुरंत शामिल हो जाएंगे।

साबुदाना से बनाएं आसान रेसिपी

साबूदाना से कई चीजें बनाई जा सकती हैं- खिचड़ी, खीर, कटलेट, वडा आदि। लेकिन, ज्यादातर साबूदाना डिशेज के लिए उसे कई घंटों तक भिगोने की जरूरत होती है। अगर अपने बिजी शेड्यूल में आप साबूदाना भिगोना भूल गए हैं, तो उससे इंस्टेंट अप्पे बना सकते हैं। अगर आप भी ‘गणेश चतुर्थी’ पर व्रत रखने वाले हैं, तो ऐसे में आप साबूदाना अप्पे बना कर खा सकते हैं। यह हेल्दी और टेस्ट से भरपूर भी है। ऐसे में आइए जानें‘साबूदाना अप्पे’ बनाने की आसान रेसिपी-

‘साबूदाना अप्पे’ बनाने की सामग्री

साबूदाना- 1 कटोरी भिगोया हुआ

आलू- 2 उबले हुए

मंगूफली- 1 बाउल भुनी हुई

काली मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच दरदरी पीसी हुई

हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई

सेंधा नमक- स्वादानुसार

साबूदाना अप्पे बनाने का तरीका

  • साबूदाना अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 1 घंटे पहले साबूदाना भिगोकर रख दें, जिससे वह नरम हो जाए।
  • फिर छलनी की मदद से एक्सट्रा पानी निकाल लें। इसके बाद एक बड़ा बर्तन लें और उसमें साबूदाना, आलू, काली मिर्च, हरी मिर्च, मूंगफली और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इस मिश्रण को लेकर छोटी- छोटी बॉल्स बना लें।
  • अब धीमी आंच में अप्पे स्टैंड को गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं, इसमें ये बॉल्स रख दें और कम से कम 3 मिनट के लिए इसे कवर कर दें।
  • तय समय के बाद बॉल्स पर हल्का सा तेल और लगाकर इसे पलटकर, दूसरे साइड से भी 2 से 3 मिनट तक सेंक लें। जब बॉल्स सिंक जाए तो एक प्लेट में निकाल लें और हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।

लेखिका- सीमा कुमारी

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप