लाइफस्टाइल

मौसम है आम के अचार बनाने का, बनाइए इन मसालों के साथ इस तरीके से आम का चटपटा अचार

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: भारतीय खाने को उसके जायके की वजह से काफी पसंद किया जाता है। ये तो सभी जानते हैं कि भारतीय खाना काफी मसालेदार और चटपटा होता है, खाने के साथ परोसे जाने वाली अचार और चटनी जैसी चीज़े इसे और भी स्पेशल बना देती है। गर्मी ही वह मौसम होता है जब लोग अपने घरों में आम का अचार बनाकर साल भर तक उसके स्वाद का मजा लेते है। इसके अलावा, कुछ लोग आम का मीठा अचार भी खाना पसंद करते हैं तो कुछ खट्टा और चटपटा। लेकिन अक्सर इसे बनाने में काफी वक्त लगता है। आइए जानें आम के अचार बनाने की आसान रेसिपी-

सामग्री

कच्चे आम- 2 किलो

हल्दी पाउडर- 50 ग्राम

कलौंजी- 60 ग्राम

मेथी दाने- 100 ग्राम

लाल मिर्च, दरदरी पिसी- 50 ग्राम

काली मिर्च- 2 बड़े चम्मच

सरसों का तेल- 1 से 2 लीटर

नमक- 300 ग्राम  

बनाने की विधि

  • आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करके ठंडा कर लें।
  • इसके बाद एक बर्तन में सौंफ, मेथी दाने, कलौंजी, लाल मिर्च, काली मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक और आधा कप तेल डालकर मिक्स कर लें।
  • अब एक बड़े से बर्तन में सभी मसालों के एक हिस्सा डालें और उसमें आम के टुकड़ों को डालकर हाथ से अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद मसाले वाले आम के टुकड़ों को अचार रखने वाली बर्नी (जार) में रखकर पहले से गर्म और ठंडा किया हुआ तेल डालकर धूप में लगभग 6-7 दिन के लिए रखें।
  • आम को चटपटे अचार को दिन में 2 से 3 बार जरूर हिलाएं। इससे अचार में मसाले और तेल अच्छे से मिक्स हो जाएंगे। तैयार है आपका चटपटा आम का अचार। अब आप चाहें तो इसे रोटी या फिर चावल के साथ खाएं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी