PIC: Twitter 
लाइफस्टाइल

बच्चों का अगर जीतना हो दिल, तो नाश्ते में खिलाएं अपने हाथों से बनी जायकेदार 'पनीर रोल', जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: बच्चे अक्सर खाने-पीने में आनाकानी करते हैं। बच्चों को खाना पसंद न आए, तो उसे बीच में ही छोड़ देते हैं। इस वजह से हर मां के मन में यही ख्याल आता है कि ऐसा क्या बनाया जाए, जिसे बच्चे चाव से खाएं। अगर आप भी कुछ ऐसी ही परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में 'पनीर रोल' बना सकते हैं।

पनीर रोल एक ऐसी डिश है, जिसे बच्चे बड़े चाव से खाते हैं। ये खाने में जितनी टेस्टी लगती है, इसे बनाना उतना ही आसान है। सुबह का वक्त सभी के लिए काफी व्यस्तता से भरा होता है, ऐसे में कई बार ऐसी नौबत भी आ जाती है जब ब्रेकफस्ट बनाने के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचता। ऐसी सूरत में पनीर रोल बनाना बेस्ट ऑप्शन है तो आइए जानें इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

गेंहू का आटा - 3 कप

पनीर - 200 ग्राम (टुकड़ों में कटे हुए)

शिमला मिर्च - 1 (टुकड़ों में कटी हुई)

प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)

टमाटर - 1

मटर -आधा कप

जीरा - आधा चम्मच

नमक -स्वादानुसार

तेल - आवश्यकतानुसार

हल्दी - आधा चम्मच

केचप- स्वादानुसार

चिली सॉस -स्वादानुसार

धनिया पत्ते -मुट्ठीभर

गरम मसाला -आधा चम्मच

खीरे और प्याज के टुकड़े- पतले कटे हुए

बनाने की विधि

  • पनीर रोल बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे को अच्छे से गूंथ लें।
  • फिर कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें और तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा डालें।
  • अब उसमें टमाटर और प्याज डालकर थोड़ी देर भून लें।
  • इस मिश्रण में फिर सब्जियां, गरम मसाला, हल्दी के साथ नमक डालें और ढककर थोड़ी देर पकाएं।
  • इसके बाद इसमें पनीर के टुकड़ों को मिलाएं और बीच-बीच में कड़छी चलाते रहें।
  • अब गैस बंद करके ऊपर से धनिया पत्ता डालकर एक बार फिर मिलाएं।
  • इसके बाद गूंथे हुए आटे की रोटी बना लें। इसमें केचप और टोमेटो सॉस लगा लें और पनीर के मिश्रण को डाल दें।
  • इसके ऊपर फिर खीरा डालकर रोटी रोल कर लें। लीजिए तैयार है अब इसे ब्रेकफास्ट में खाने का आनंद लें।

डेटिंग ऐप Tinder- Bumble और Hinge पर 75% प्रोफाइल फर्जी; जानें कैसे बचें रोमांस स्कैम से?

शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, भोपाल AIIMS में ली अंतिम सांस; जैत में होगा अंतिम संस्कार

PM मोदी का 2 दिवसीय गुजरात दौरा; किसान सम्मान निधि समेत इन चीजों की सौगात, जानें पूरा शेड्यूल

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी-तेजस्वी यादव की 19 नवंबर को पेशी, कोर्ट में रहना होगा मौजूद

सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को दिया बड़ा झटका, सरेंडर कर जेल लौटने को कहा, 1 दिसंबर तक का दिया समय