विटामिन-ई कैप्सूल (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

खूबसूरत और जवां त्वचा चाहते हैं, तो सोने से पहले करें इस कैप्सूल का इस्तेमाल

विटामिन ई चेहरे के लिए एक जादुई इंग्रीडिएंट है जो आपकी त्वचा को न केवल सुंदर बनाता है, बल्कि इसे कई सारी प्रॉब्लम्स भी बचाता है।

सीमा कुमारी

ग्लोइंग और जवां त्वचा के लिए विटामिन ई का कैप्सूल आपके स्किन के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आप अपनी त्वचा की सेहत को सुधारना चाहते हैं, तो विटामिन ई के कैप्सूल को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लीजिए। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन-ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को स्वस्थ, ग्लोइंग और जवां बनाए रखने में मदद करता है।

यह न केवल त्वचा को मॉइश्चर देता है, बल्कि झुर्रियों, डार्क स्पॉट्स और सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें।

चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले एक कटोरी में विटामिन ई के कैप्सूल को निचोड़कर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एक स्पून एलोवेरा जेल भी निकाल लीजिए। इसके बाद आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। फिर अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लीजिए। आपको रात में सोने से पहले इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

बारिश में अगर बच्चों को हो जाए सर्दी-बुखार, ये घरेलू नुस्खे देंगे बड़ी राहत

रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इस तरह से विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते है। इस पेस्ट को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाकर आप अपनी त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

क्या है विटामिन-ई कैप्सूल के फायदे

आपको बता दें, विटामिन-ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। ये फ्री रेडिकल्स स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं और समय से पहले बूढ़ा होने का कारण बन सकते हैं।

विटामिन-ई त्वचा को मॉइस्चराइज करने और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यह एक्जिमा, सोरायसिस जैसी त्वचा की समस्याओं को कम करने में भी मदद कर सकता है।

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास