File Photo 
लाइफस्टाइल

दही घर में जमाएं, तो मिट्टी के बर्तन में जमाएं, जानिए मिट्टी के बर्तन में जमाए दही के फायदे

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: 'दही' (Curd) न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि यह सबसे हेल्दी फूड्स में से एक भी है। यही वजह है कि हर भारतीय घर में खाने में आपको दही जरूर दिख जाएगा। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाए जाते हैं जो हड्डियों और दांतों को मजबूती देते है।

मौजूदा समय में दही के लिए स्टील या फिर कांच के बर्तन का उपयोग ज्यादा होता है, लेकिन इसके लिए मिट्टी के बर्तन का उपयोग ज्यादा बेहतर माना जाता है। इससे न सिर्फ दही गाढ़ा जमेगा बल्कि स्वाद भी बढ़ जाएगा। विज्ञान में भी यह साबित हो चुका है कि मिट्टी के बर्तन में दही को स्टोर करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। तो आइए जानें मिट्टी के बर्तन में दही दही जमाने के फायदे के बारे में

जानकारों के अनुसार, मिट्टी के बर्तन में दही को जमाने से इसमें से मिट्टी का भी एक अलग तरह का स्वाद आता है, जो किसी अन्य बर्तन में जमाने से नहीं मिलेगा। दही में मिट्टी का स्वाद काफी हल्का होता है, जो इसके असल जायके को बदलता नहीं है, बल्कि और बेहतर बनाता है।

गर्मी में दही आसानी से और काफी स्पीड में जमता है। लेकिन सर्दी के मौसम में ऐसा देर से होता है क्योंकि इसके लिए एक खास टेम्प्रेचर की जरूरत होती है। अगर आप मिट्टी के बर्तन में दही जमाएंगे तो ये दही को इन्सुलेट होगी और विंटर सीजन में भी ये जल्दी जमेगा एक्सपर्ट्स का मानना है कि आम बर्तन की तुलना दही को अगर मिट्टी के बर्तन में जमाया जाता है, तो इससे इसमें प्रोबायोटिक्स की उच्च सांद्रता हो जाती है।

प्रोबायोटिक्स ऐसे लाभकारी बैक्टीरिया हैं, जो पाचन में मदद करते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं। मिट्टी से बने बर्तन सुराखदार होते हैं, जिससे हवा इनके अंदर घूम पाती है, इससे दही को फॉर्मेट होने में मदद मिलती है। झरझरा प्रकृति हवा को प्रसारित करने की अनुमति देती है, जो दही की किण्वन प्रक्रिया में मदद करती है। यह दही से अतिरिक्त पानी को सोखने में भी मदद करता है, जिससे यह गाढ़ा और क्रीमी बनता है।

अगर आप स्टील या एल्यूमीनियम की जगह मिट्टी के बर्तन में दही जमाएंगे तो शरीर के नेचुरल मिनरल्स मिलेगे, जिसमें आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम आदि भरपूर मात्रा में मिलती है।

मिट्टी के बर्तन में दही जमाने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इससे दही गाढ़ा जमाता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि क्ले से बने पॉट पानी को सोख लेते हैं जिससे दही में गाढ़ापन आने लगता है। इसके उलट अगर आप स्टील या एल्यूमीनियम की कटोरी में दही जमाते हैं तो ऐसा नहीं हो पाता।

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कैप्टन स्मित की तारीफ की, कहा- हिंदू स्वभाव को दिखाया

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा

इंद्रप्रस्थ की रामलीला में PM मोदी करेंगे रावण दहन, सुरक्षा में तैनात किए गए 2,000 से अधिक जवान, 150 ड्रोन