लाइफस्टाइल

अंडे से ऐसे बनाएं टेस्टी शीरमाल, जानिए इसकी रेसिपी

मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी

ये तो सभी जानते है कि,अंडे सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे कई तरह की डिशेज बनाई जाती है। केक,से लेकर बिस्कुट तक,  लेकिन क्या कभी शीरमाल बनाया है। अगर नहीं, तो यहां सीखें इसे बनाना।

सामग्री:

1 कप मैदा,

1 अंडा, 3/4

टीस्पून ताजा खमीर,

 2 टेबलस्पून पिसी चीनी,

1/4 टीस्पून नमक,

1/4 कप दूध,

2 टेबलस्पून देसी घी,

1/2 टीस्पून खसखस या तिल,

पिघला मक्खन, दूध मे घुला केसर

बनाने की विधि:

परात में मैदा, खमीर, चीनी, नमक, अंडा, एक टेबलस्पून घी मिलाकर दूध से आटा मलें और ढककर रख दें। 2-3 घंटे बाद इसमें बचा हुआ घी पिघलाकर डालें और आटे को मसल कर लोइयां बना लें। सभी लोइयों को बेलकर कांटे से गोदें जिससे रोटियां फूले नहीं। बेली हुई रोटियों पर पानी का हाथ लगाकर खसखस या तिल चिपकाएं। इसके बाद रोटियों पर दूध में घुला केसर लगाएं औऱ पहले से गर्म ओवन में उन्हें 180 डिग्री सेल्सियस पर ट्रे में रखकर सुनहरा होने तक बेक करें। गर्म शीरमाल पर पिघला मक्खन लगाकर सर्व करें।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी